न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। जिला कोटपूतली बहरोड के पनियाला पुलिस थाने के एसएचओ लक्ष्मीनारायण के जयपुर स्थानान्तरण होने पर ग्रामीणों व विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा गुरुवार को पनियाला थाने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर डालचंद मेघवाल, ओमप्रकाश गुरुजी, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश हाडिया, सुनिल सिरोहीवाल, सुमन खेड़ा, ब्रिजलाल सिरोहीवाल ने माला व साफा पहनाकर एसएचओ लक्ष्मीनारायण को भावभिन्नी विदाई दी।

समाजसेवी डालचंद मेघवाल ने कहा की थानाधिकारी लक्ष्मीनारायण के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रही। अपराधियों में भय व आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा हुआ। थानाधिकारी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि पुलिस में आमजन के प्रति संवेदना होनी चाहिए। आमजन से मधुर सम्बन्ध कायम रखने से ही आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसी जा सकती है। पूरे कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के सभी वर्गों ने उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
विराट नगर पुलिस ने लूटी गई बोलेरो को किया बरामद, तीन आरोपी भी दबोचे
इस दौरान बाबूलाल चौधरी, सवाई सिंह, वीरसिंह, सहमाल सिंह, रामपाल घांघल, देवकरण घांघल, विष्णु शर्मा, लालचंद मीणा, प्रदीप घांघल समेत पुलिस थाना स्टॉफ मौजूद रहा।
- राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में फंदे पर मिला शव
- सीओ का पदभार संभालते ही एक्शन मोड में आईपीएस एम.एन. भरत
- प्रागपुरा रामलीला में विभीषण शरणागति, अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति लीला का मंचन
- मुख्यमंत्री का ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम आयोजित
- कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, राठौड़ के खिलाफ कार्रवाई की उठी मांग
