न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। नवगठित जिला कोटपूतली- बहरोड़ की विधानसभा बानसूर से विधायक एवं राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री शकुन्तला रावत गुरूवार को कोटपूतली के दौरे पर रही। रावत ने यहाँ के राजकीय बीडीएम जिला चिकित्सालय पहुँचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ ही लोगों की समस्यायें भी सुनी।

अस्पताल में आये मरीजों ने विभिन्न अनियमितताओं के साथ- साथ पेयजल समस्या से अवगत करवाया। जिस पर रावत ने निराकरण का आश्वासन दिया। नर्सिंग अधिकारी श्रीराम सराधना ने बताया कि इस दौरान पीएमओ डॉ. सुमन कुमार यादव, डॉ. सुमेर गुर्जर, डॉ. जयदयाल, डॉ. महेश कसाना, नर्सिंग अधीक्षक मक्खन लाल वर्मा, बलवीर यादव, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष छीत्तरमल सैनी समेत स्टॉफ सदस्य व अन्य मौजूद रहे।
- गांधी-शास्त्री जयंती पर पंसारी धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा, महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का आह्वान
- एरिया डोमिनेशन अभियान में 157 अपराधी गिरफ्तार, 546 ठिकानों पर पुलिस की दबिश
- गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
- पीएम श्री विद्यालय में मना श्री कृष्ण भोग सप्ताह, बच्चों ने लिया पौष्टिक व्यंजनों का स्वाद
- अनुसूचित जाति कल्याण दिवस पर आवासियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
