न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। विराटनगर थाना पुलिस ने 15 अगस्त की सुबह 5 बजे बीलवाड़ी घाटी क्षेत्र से चाकू की नोंक पर लूटी गई बोलेरो को 36 घंटे में भरतपुर क्षेत्र से बरामद कर ली है। थाना पुलिस ने बोलेरो लूट के तीन आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया है।
छात्र संघ चुनाव की मांग, जेजेपी ने की कोटपूतली में आमसभा
कोटपूतली एएसपी विद्या प्रकाश ने बताया कि खाटूश्याम जी, सालासर भैरू जी के दर्शन कर लौट रहे बोलेरो सवार लोगों ने चालक को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर विराट नगर क्षेत्र की बीलवाड़ी घाटी में पटक दिया व बोलेरो और पीड़ित का मोबाइल फोन लूट कर आरोपी फरार हो गए।
वारदात के बाद घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम के सदस्यों ने सीसीटीवी कैमरा व मोबाइल लोकेशन के आधार पर छानबीन करते हुए भरतपुर के हेलेना थाना क्षेत्र से तीनों आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से अब गहनता से पूछताछ कर रही है।
- 60 सालों से पट्टों का इंतजार, पार्षद रिंकू कांसोटिया ने पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- रामलीला में राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीला ने मोहा मन
- पांडवों की आस्था से जुड़ा सरुंड का सारंग माता धाम, नवरात्र में लगता है भक्तों का मेला
- पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका की बोर्ड बैठक, पालिकाध्यक्ष ने सौंपे विकास और जन-राहत के बड़े प्रस्ताव
- गोपीनाथ मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ, कलश यात्रा निकाली