स्नातक प्रथम सेमेस्टर हेतु दस्तावेज सत्यापन व फीस जमा की अंतिम तिथि 16 जुलाई


कोटपूतली, 12 जुलाई 2025। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय कोटपूतली में स्नातक प्रथम सेमेस्टर (शैक्षणिक सत्र 2025–26) में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन एवं ई-मित्र के माध्यम से फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 16 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के. सिंह ने दी।

स्नातक प्रथम सेमेस्टर हेतु दस्तावेज सत्यापन व फीस जमा की अंतिम तिथि 16 जुलाई

उन्होंने बताया कि आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान, जयपुर द्वारा कला, वाणिज्य एवं विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों की मुख्य व प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। सूची में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों को 16 जुलाई को महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना एवं ई-मित्र के माध्यम से फीस जमा कराना अनिवार्य है। निर्धारित समय तक यह प्रक्रिया पूर्ण नहीं करने वाले विद्यार्थियों का नाम सूची से हटा दिया जाएगा और उन्हें दोबारा अवसर नहीं दिया जाएगा।

दस्तावेज सत्यापन के समय विद्यार्थियों को 10वीं व 12वीं की अंकतालिकाएं, मूल टीसी, सीसी, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), आधार कार्ड, बोनाफाइड प्रमाण पत्र व फीस भुगतान की ई-रसीद प्रस्तुत करनी होगी।

नोडल अधिकारी देशराज यादव ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की देर से फीस जमा करने की अनुमति नहीं है। इसलिए विद्यार्थियों को समय रहते अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवा कर फीस जमा करानी होगी।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।