img 20250530 wa00986316403492738149338

न्यूज चक्र (रमेश चंद) नीमराना उपखंड के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय डाबड़वास में 10वीं और 12वीं बोर्ड में अव्वल रहे मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

img 20250530 wa00986316403492738149338

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि अशोक पनवाल एडवोकेट और विशिष्ट अतिथि श्री प्रताप सिंह उपस्थित रहे। गीतांजलि पुत्री मुकेश कुमार गुप्ता ने 90.80% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंकिता ने 87.60% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खुशी पुत्री मनोज सिंह ने 92.33% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशी पुत्री गिरिराज सिंह ने 89.17% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

img 20250530 wa00698586145907770023708

मुख्य अतिथि अशोक पनवाल एडवोकेट ने दोनों कक्षाओं में प्रथम स्थान पर रही छात्राओं को 500 रुपये और 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी 13 विद्यार्थियों को 200 रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की। विशिष्ट अतिथि श्री प्रताप सिंह ने 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को 100 रुपये प्रति विद्यार्थी पुरस्कार स्वरूप प्रदान कर प्रोत्साहित किया। विद्यालय की तरफ से सभी विद्यार्थियों को स्टेशनरी प्रदान की गई और साफा माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

img 20250530 wa00931177284357895255391

प्रधानाचार्य श्रीमती शर्मिला यादव ने बताया कि अशोक पनवाल प्रतिवर्ष मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित करते है। इस अवसर पर अभिभावक मुकेश कुमार गुप्ता, विनोद कुमार, अनिल गुप्ता, समाजसेवी विकास सिंह शेखावत, सुभाष स्वामी पंच, कृष्ण सिंह, सुधीर सिंह, प्रधानाचार्य अजीराम यादव, श्रीमती सरिता यादव व्याख्याता, नरेंद्र कुमार वरिष्ठ अध्यापक, रविंद्र कुमार वरिष्ठ अध्यापक, नवीन कुमार, वीरसिंह यादव आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

img 20250530 wa00941981486155949815501

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *