Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • ICC Player Of The Month | वर्ल्ड कप चैंपियन स्टार ट्रेविस हेड बने ‘आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’, हाथ टूटन…
  • SPORTS

ICC Player Of The Month | वर्ल्ड कप चैंपियन स्टार ट्रेविस हेड बने ‘आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’, हाथ टूटन…

News Chakra December 11, 2023
ICC-Player-Of-The-Month-वर्ल्ड-कप-चैंपियन-स्टार.webp

Australia Cricketer Travis Head become ICC Player Of The Month

ट्रैविस हेड (PIC Credit: ICC X)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता स्टार ट्रेविस हेड (Travis Head ICC Player Of The Month) ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अपने शानदार और दमदार प्रदर्शन के बदौलत वह नवंबर 2023 के लिए आईसीसी पुरुष खिलाड़ी ऑफ द मंथ बन गए। हेड ने अपने साथी ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को पीछे छोड़ यह सम्मान हासिल किया है।

कमिंस, खिलाड़ियों और स्टाफ को किया धन्यवाद 

ट्रेविस हेड ने अपना पहला प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार जीता है। जिसके बाद उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी और बोर्ड को धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा, “यह टीम के लिए अविश्वसनीय 12 महीने रहे हैं, जिसका हिस्सा बनना वास्तव में सौभाग्य की बात है। जिस तरह से हमने घरेलू क्रिकेट, भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और भारत में विश्व कप की यात्राएं कीं, उसका श्रेय पैट कमिंस, खिलाड़ियों और स्टाफ को जाता है। 

A #CWC23 hero has been crowned the ICC Men’s Player of the Month for November 2023 🔥

— ICC (@ICC) December 11, 2023

हाथ टूटने के बाद भी बनाए रखा विश्वास 

वह आगे कहते हैं, ”मैं भाग्यशाली था कि मेरा हाथ टूटने के बाद भी उन्होंने विश्व कप के लिए सेलेक्टर्स ने मुझ पर भरोसा बनाए रखा, इसलिए यह मेरे लिए उन्हें सही साबित करना था एक शानदार अवसर था। मुझे लगा कि विश्व कप में मैंने अब तक जितनी भी बल्लेबाजी की है उनमें सर्वश्रेष्ठ है, इसलिए शायद हर बड़े खेल से या टूर्नामेंट से पहले आराम करना महत्वपूर्ण है।”

अवार्ड मेरे साथियों का भी है…

अवार्ड मिलने पर हेड कहते हैं, “इस पुरस्कार से सम्मानित होना एक बड़ा सम्मान है, लेकिन यह एक टीम प्रयास है। सभी प्रारूपों में मेरे साथियों के बिना मैं ऐसा नहीं कर पाता, इसलिए इस प्रकार के अवार्ड उनके लिए भी उतने ही हैं जितने मेरे लिए हैं।”

यह भी पढ़ें

विश्व कप फाइनल में जड़ा था शतक 

भारत की मेजबानी में खेले गए वर्ल्ड कप में ट्रेविस हेड ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उनके बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। विश्व कप के फ़ाइनल मुकाबले में हेड ने शतक जड़कर अपनी टीम को एक बार फिर विश्व चैंपियन बनाया था। 

मैक्सवेल और शमी थे रेस में शामिल 

जानकारी के लिए बता दें कि आईसीसी पुरुष खिलाड़ी ऑफ द मंथ की रेस में शामिल ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने भी विश्व कप में गजब का खेल दिखाया था। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सर्वकालिक महान दोहरा शतक जड़कर अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया था। उनके अलावा इस रेस में भारत के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी भी थे, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में शबे ज़्यादा विकेट झटका था। उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से टीम इंडिया को कई जीत भी दिलाई थी।  



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: स्वामी आदित्यानंद ने किया प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन, 6 स्कूलों के विधार्थियों ने लिया भाग
Next: Anushka-Virat 6th Wedding Anniversary | जानिए विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को कैसे किया प्रपोज, फिर …

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1662342255-17732083229993901168270670237068.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में सड़क पर जलभराव व कीचड़ से लोगों की बढ़ी परेशानी

Rajesh Kumar Hadia March 11, 2026
image_editor_output_image-38779454-17732035273301245713708383399784.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बीट कांस्टेबल व आसूचना कर्मी निलंबित, बनाड़ी बांध से मशीनें-डम्पर जब्त

Rajesh Kumar Hadia March 11, 2026
image_editor_output_image-1061807105-17731633646301172702053558683.jpg
  • Top news

पावटा के उपेन्द्र भारद्वाज को पीएचडी की उपाधि, आयुर्वेद में किया महत्वपूर्ण शोध

Rajesh Kumar Hadia March 10, 2026
image_editor_output_image903673362-17731622119307576383375759243781.jpg
  • Top news

पावटा – प्रागपुरा शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठप, मुख्य बाजार सहित वार्डों में गंदगी के ढेर

Rajesh Kumar Hadia March 10, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.