न्यूज़ चक्र, बानसूर। कस्बे के लेकड़ी रोड पर मंगलवार को एक बाइक हादसे में एक युवक सुमित गुर्जर पुत्र लाला राम गुर्जर निवासी धनकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने रोटी बैंक की निशुल्क एंबुलेंस सेवा को सूचना दी।
एंबुलेंस के माध्यम से घायल सुमित को उपजिला अस्पताल बानसूर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर कोटपुतली रैफर कर दिया।
स्थानीय लोगों ने रोटी बैंक की निशुल्क सेवा की सराहना करते हुए कहा कि समय पर मिली सहायता से सुमित को तुरंत उपचार मिल सका। फिलहाल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।