Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND vs AUS World Cup 2023 Final | फ़िलिस्तीन समर्थक निकला विराट कोहली का फैन, मैदान पर लगाया था कोहल…
  • SPORTS

IND vs AUS World Cup 2023 Final | फ़िलिस्तीन समर्थक निकला विराट कोहली का फैन, मैदान पर लगाया था कोहल…

News Chakra November 19, 2023
IND-vs-AUS-World-Cup-2023-Final-फ़िलिस्तीन-समर्थक.webp

फ़िलिस्तीन समर्थक निकला विराट कोहली का फैन, मैदान पर लगाया था कोहली को गले

Loading

अहमदाबाद: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच आईसीसी क्रिकेट विश्व कप फाइनल (World Cup 2023 Final) के दौरान लाइव मैच के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में सुरक्षा उल्लंघन हुआ। फाइनल मुकाबले में सुरक्षा घेरा तोड़कर फिलिस्तीन का एक समर्थक मैदान में आ गया था और विराट कोहली को गले लगा लिया था। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत हटा दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद फिलिस्तीन समर्थक ने कहा कि मैं विराट कोहली से मिलने के लिए (मैदान में) घुसा था। मैं फिलिस्तीन का समर्थन करता हूं। 

World Cup Final: Australian spectator who breached security to meet Virat Kohli detained by Gujarat Police

Read @ANI Story | https://t.co/jVlJLK5M7g#Worldcupfinal2023 #INDvsAUS #cricket #TeamIndia #Australia pic.twitter.com/2MkEbh6EKd

— ANI Digital (@ani_digital) November 19, 2023

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मैच के दौरान सुरक्षा का उल्लंघन कर मैदान में घुसने वाले शख्स ने कहा, “मेरा नाम जॉन है…मैं ऑस्ट्रेलिया से हूं। मैं विराट कोहली से मिलने के लिए (मैदान में) घुसा था। मैं फिलिस्तीन का समर्थन करता हूं..”

#WATCH गुजरात: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच के दौरान सुरक्षा का उल्लंघन कर मैदान में घुसने वाले शख्स ने कहा, “मेरा नाम जॉन है…मैं ऑस्ट्रेलिया से हूं। मैं विराट कोहली से मिलने के लिए (मैदान में) घुसा था। मैं फिलिस्तीन का समर्थन करता हूं..” pic.twitter.com/JqgqBezphj

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 19, 2023

सुरक्षा का उल्‍लंघन करते हुए मैदान में पहुंचा शख्‍स 

वर्ल्‍ड कप फाइनल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बावजूद फ‍िल‍िस्‍तीन समर्थक सुरक्षा का उल्‍लंघन करते हुए मैदान में व‍िराट कोहली के पास जा पहुंचा। मैच के दौरान मैदान मे पहुंचे शख्‍स ने मुंह पर मास्‍क लगाकर और फ‍िल‍िस्‍तीन का समर्थन करने वाली टी शर्ट पहनी थी। टी शर्ट पर स्‍टॉप बॉम्‍ब‍िंग फ‍िल‍िस्‍तीन और फ्री फिलिस्तीन का स्‍लोगन भी ल‍िखा द‍िखा। फिलिस्तीन समर्थक को अहमदाबाद के चांदखेड़ा पुलिस स्टेशन गया है। बता दें कि इन दिनों इजरायल और हमास के बीच जंग चल रही है। इस युद्ध में अब तक हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और ये सिलसिला जारी अभी भी जारी है। 

यह भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ वनडे विश्व कप के फाइनल में रविवार को यहां टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में खेलने वाली अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। भारत अभी तक अपने सभी 10 मैच जीत कर फाइनल में पहुंचा है। उसने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs AUS World Cup 2023 Final | फाइनल मैच में विराट कोहली का नया कारनामा, ऑस्ट्रेलिया के ‘इस’ दिग्…
Next: Sri Lanka Cricket | ‘ICC का प्रतिबंध देश के साथ विश्वासघात’ श्रीलंका क्रिकेट पर बैन के बाद खेल मंत्र…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024 0
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024 0
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image1396236103-17712336217114639382830582917375.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के आसपुरा में ग्राम पंचायत का विधिवत शुभारंभ

Rajesh Kumar Hadia February 16, 2026 0
image_editor_output_image1808297100-17711730772276340807588091565417.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र महाशिवरात्रि पर हुआ शिवमय: मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Rajesh Kumar Hadia February 15, 2026 0
image_editor_output_image-1644677415-17710913915457209821037793889357.jpg
  • Top news

पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
image_editor_output_image100447089-17710874877841012177919873371936.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 14, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.