Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND vs ENG 2nd Test | भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में एंडरसन की वापसी, ‘ये’ मिस्ट्री स्पिनर भी दिखेगा …
  • SPORTS

IND vs ENG 2nd Test | भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में एंडरसन की वापसी, ‘ये’ मिस्ट्री स्पिनर भी दिखेगा …

News Chakra February 1, 2024
IND-vs-ENG-2nd-Test-भारत-के-खिलाफ-दूसरे.webp

IND vs ENG 2nd Test James Anderson Shoaib Bashir in playing 11

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा (IND vs ENG 2nd Test) मुकाबला 02 फरवरी (शुक्रवार) से विशाखापत्तनम में खेला जाना है। इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 का एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया है। दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड के अनुभवी गेंदबाज जेम्स एंडरसन की टीम में वापसी हुई है। वहीं, जैक लीच को मिस्ट्री स्पिनर शोएब बशीर को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। लीच को पहले टेस्ट के दौरान घुटने में चोट लागि थी जिसके वजह से वह मैच से बाहर हो गए। उल्लेखनीय है कि भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड अपनी स्पिनर्स की तिकड़ी (रेहान, हार्टले और बशीर) और एक तेज गेंदबाज (एंडरसन) के मैदान मे उतरेगा।

भारत के खिलाफ एंडरसन का शानदार रिकार्ड 

बात करें जेम्स एंडरसन की तो, उन्होंने 183 टेस्ट मैचों में अब तक 690 विकेट अपने नाम किए हैं। ऐसे में इंग्लैंड के गेंदबाज के पास 700 विकेट लेकर इतिहास बनाने का मौका है। जेम्स एंडरसन का सातवाँ भारत का दौरा है। एंडरसन ने भारत के खिलाफ अब तक खेले गए 35 टेस्ट मैचों में 24.89 के औसत से 139 विकेट झटके हैं। इंग्लैंड के गेंदबाज ने इस दौरान छह बार पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि जेम्स एंडरसन ने 2012 में भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस दौरान उन्होंने एमएस धोनी के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को 2-1 से मात दी थी। 

We have named our XI for the second Test in Vizag! 🏏

🇮🇳 #INDvENG 🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 | #EnglandCricket

— England Cricket (@englandcricket) February 1, 2024

अनकैप्ड प्लेयर शोएब बशीर को मौका

पाकिस्तानी मूल के ऑफ स्पिनर शोएब बशीर को भारत के खिलाफ प्लेइंग 11 शामिल किया गया हैं। बशीर अनकैप्ड प्लेयर हैं। उन्हें भारत के खिलाफ मैच मे पदार्पण करने का मौका मिलने वाला है। पाकिस्तानी मूल के ऑफ स्पिनर को देरी से वीजा मिलने के कारण वह पहले टेस्ट मैच मे शामिल नहीं हुए थे। बशीर को वीजा में कुछ गड़बड़ होने के वजह से UAE में ही रुकना पड़ा था। शोएब बशीर का जन्म इंग्लैंड के ही समरसेट में हुआ था, उनके माता-पिता पाकिस्तानी मूल के हैं।

यह भी पढ़ें

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11: 

जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ICC Under 19 World Cup 2024 | सेमीफाइनल से एक कदम दूर टीम India, आखिरी सुपर 6 में नेपाल से होगा सामन…
Next: IND vs ENG 2nd Test | भारत और इंग्लैंड के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टेस्ट, यहां जानें मौसम का मिजाज और…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1958397505-17735105841663770547451268638290.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ में ‘एक जिला–एक प्रजाति’ योजना के तहत गुगल संरक्षण पर कार्यशाला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image-1250796029-17735080932597837450863254348776.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले क्षेत्र के ग्राम बिठलौदा में 18 मार्च को भोमियां बाबा का विशाल मेला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image1581087913-17735059091018188401472132524879.jpg
  • Top news

पावटा में ‘मोबाइल किंग एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ का शुभारंभ, रामस्वरूप कसाणा व तारा पूतली ने किया उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image973855018-17735052969399096450375838984092.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र बिश्नोई का तबादला, सतवीर सिंह होंगे नए पुलिस कप्तान

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.