Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND vs ENG 2nd Test | गिल और अय्यर की प्लेइंग XI से होगी छुट्टी? दूसरे टेस्ट से पहले जानें क्या बोले…
  • SPORTS

IND vs ENG 2nd Test | गिल और अय्यर की प्लेइंग XI से होगी छुट्टी? दूसरे टेस्ट से पहले जानें क्या बोले…

News Chakra January 31, 2024
IND-vs-ENG-2nd-Test-गिल-और-अय्यर-की.webp

Irfan Pathan, Shubman Gill And Shreyas Iyer IND vs ENG 2nd Test

इरफ़ान पठान, शुबमन गिल और श्रेयस अय्यर (PIC Credit: Social Media)

Loading

नई दिल्ली: पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान (Irfan Pathan) नहीं चाहते कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट (IND vs ENG 2nd Test) के लिए शुभमन गिल (Shubman Gill) या श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को भारतीय अंतिम एकादश (India Playing 11) से बाहर किया जाए क्योंकि उन्हें लगता है कि विराट कोहली (Virat Kohli) और लोकेश राहुल (KL Rahul) जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में उनका अनुभव महत्वपूर्ण है।

गिल (23, 0) और अय्यर (35, 13) दोनों को हैदराबाद में पहले टेस्ट में इंग्लैंड के स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा था। भारत इस मैच को 28 रन से हार कर पांच मैचों की श्रृंखला में 0-1 से पीछे हो गया था। शुक्रवार से विशाखापत्तनम में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में कोहली, राहुल और रविंद्र जड़ेजा नहीं खेलेंगे, ऐसे में पठान का मानना है कि टीम प्रबंधन युवा सरफराज खान को अंतिम एकादश में शामिल करने का जोखिम नहीं उठाना चाहेगा।

यह भी पढ़ें

पठान ने यहां ‘एशियाई लीजेंड लीग’ के लॉन्च के मौके पर कहा, ‘‘विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी की गौरमौजूदगी से काफी फर्क पड़ता है। लोकेश राहुल भी चोटिल है। ऐसे में टीम प्रबंधन को काफी सोच विचार करना होगा। उन्हें यह फैसला करना होगा कि क्या वे किसी नये खिलाड़ी को मौका देने का जोखिम उठायेंगे।” पठान ने कहा, ‘‘इसमें कोई शक नहीं कि इन दोनों खिलाड़ियों (गिल और अय्यर) ने काफी समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन ऐसा भी नहीं है कि उन्होंने कभी प्रदर्शन नहीं किया है।”

भारतीय टीम प्रबंधन अगर नये बल्लेबाज को शामिल करने का फैसला करता है, तो रजत पाटीदार और सरफराज में से किसी एक का विकल्प होगा। जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाए हैं। पठान ने कहा, ‘‘जाहिर है, टीम में दो नए खिलाड़ी हैं रजत पाटीदार और सरफराज। लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन के पास इस समय विराट कोहली की सेवा नहीं है। इसलिए टीम प्रबंधन के लिए सीधे नये खिलाड़ी को शामिल करना मुश्किल होगा। वे अनुभव का समर्थन करना चाहेंगे।”

उन्होंने कहा, ‘‘यह बड़ी चुनौती होगी लेकिन मौजूदा परिस्थितयों को देखते हुए वे अनुभव के साथ जाना चाहेंगे। श्रेयस और शुभमन पिछले काफी समय से टीम के साथ हैं और उनके पास अनुभव भी है। ऐसी परिस्थितियों में अनुभव काफी मायने रखता है।” (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs ENG 2nd Test | खराब फॉर्म से जूझ रहे गिल-अय्यर, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा- उन्हें धै…
Next: ICC Under 19 World Cup 2024 | सेमीफाइनल से एक कदम दूर टीम India, आखिरी सुपर 6 में नेपाल से होगा सामन…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-1885058836-17757509704668791660750380292275.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रेलर भिड़ंत में 2 की मौत, 21 घायल

Rajesh Kumar Hadia April 9, 2026
image_editor_output_image346643640-1775665298055799546180715635066.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिलाध्यक्ष तारा पूतली कांग्रेस की बैठक में पहुंचे दिल्ली, राहुल गांधी की मौजूदगी रखा पक्ष

Rajesh Kumar Hadia April 8, 2026
image_editor_output_image-1595772146-17755800578276896601565843271475.jpg
  • Top news

पावटा के निकटवर्ती ग्राम कुनेड़ में तारा पूतली का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-520392596-17755797068777561756780840358558.jpg
  • Top news

राजस्थान – असल मुद्दों से भटकता युवा: ‘रोटी और मनोरंजन’ के जाल में उलझती नई पीढ़ी

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.