Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND vs ENG Test Series | इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में कुलदीप के बजाए अक्षर का दावा होगा मजबूत, हरभजन …
  • SPORTS

IND vs ENG Test Series | इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में कुलदीप के बजाए अक्षर का दावा होगा मजबूत, हरभजन …

News Chakra January 22, 2024
IND-vs-ENG-Test-Series-इंग्लैंड-के-खिलाफ-टेस्ट.webp

IND vs ENG Test Series

PIC Credit: Social media)

Loading

नई दिल्ली: पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) का मानना है कि कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) कौशल और विविधता के मामले में काफी बेहतर गेंदबाज हैं लेकिन बल्ले से योगदान देने की काबिलियत के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला (IND vs ENG Test Series) में अक्षर पटेल (Axar patel) का दावा मजबूत होगा।

कुलदीप ने 2017 में पदार्पण करने के बाद सिर्फ आठ टेस्ट मैच खेले हैं। कोच राहुल द्रविड़ की टीम अगर पिछले कुछ समय से चली आ रही परिपाटी को जारी रखते हुए ‘पूरी तरह स्पिनरों की मददगार पिच’ की मांग करती है तो उत्तर प्रदेश के इस वामहस्त गेंदबाज को फिर से बाहर बैठना होगा। बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाने वाले हरभजन सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ मेरे नजरिये से देखें तो जब टीम में आर अश्विन और रविंद्र जडेजा जैसे गेंदबाज मौजूद हैं तो तीसरा स्पिनर कुलदीप की तरह का विशेषज्ञ गेंदबाज होना चाहिये।” 

यह भी पढ़ें

उन्होंने दुबई से कहा, ‘‘कुलदीप कलाई के स्पिनर है और उनकी मौजूदगी से टीम को विविधता मिलेगी। मेरा मानना है कि टेस्ट टीम में अक्षर का चयन बल्लेबाजी कौशल के कारण होता है। वह आठवें या नौवें क्रम पर बल्ले से टीम को कुछ योगदान दे सकते है।” हरभजन ने हालांकि कुलदीप को नजरअंदाज करने पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘अक्षर बेहतर बल्लेबाज है लेकिन मुझे यह समझ में नहीं आता है कि आपको नौवें क्रम पर बल्लेबाज की जरूरत क्यों है। वह भी वैसे खिलाड़ी का जो बिलकुल जडेजा की तरह का है।”

उन्होंने कहा, ‘‘इससे आप गेंदबाजी में विविधता को कम कर रहे है। मेरे मुताबिक टीम में कुलदीप को खेलना चाहिये।” अक्षर ने 12 टेस्ट में 50 विकेट लिये है लेकिन इसमें से 27 विकेट उन्होंने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ लिये है। वह अगले नौ टेस्ट में सिर्फ 23 विकेट ले सके। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली श्रृंखला में उन्होंने चार टेस्ट में सिर्फ तीन विकेट चटकाये। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IPL 2024 | आईपीएल की तारीखें आई सामने! 22 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट, जानें कब खेला जाएगा फाइनल म…
Next: BCCI Award | क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने शुभमन गिल, शास्त्री को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार; BCCI कर…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image636582703-17755009651337555357376027294216.jpg
  • Top news

पावटा में पारदर्शिता : कड़ी सुरक्षा में सम्पन्न हुई आरपीएससी एसआई परीक्षा

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-804094727-1775499412568737860743703234711.jpg
  • Top news

पावटा में सड़क पर मिले दस्तावेज सुरक्षित लौटाए

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-207136100-17754963076045059533358511247466.jpg
  • Top news

पावटा में भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
image_editor_output_image-1143684729-17754952563027325031715942896196.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तारा पूतली ने एसपी सतवीर सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Rajesh Kumar Hadia April 6, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.