Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND vs ENG Test Series | टेस्ट सीरीज से तीन दिन पहले ही भारत पहुंच जाएगी इंग्लैंड टीम, खास तैयारी के…
  • SPORTS

IND vs ENG Test Series | टेस्ट सीरीज से तीन दिन पहले ही भारत पहुंच जाएगी इंग्लैंड टीम, खास तैयारी के…

News Chakra January 15, 2024
IND-vs-ENG-Test-Series-टेस्ट-सीरीज-से-तीन.webp

England Test team IND vs ENG Test Series

इंग्लैंड टेस्ट टीम (PIC Credit: Social Media)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (IND vs ENG Test Series) खेली जानी है। इस सीरीज से पहले इंग्लैंड की टीम (England Team) ने तैयारी करने के लिए एक नई जगह का चुनाव किया है। इंग्लिश टीम अबूधाबी (Abu Dhabi) में भारत से भिड़ने से पहले अभ्यास (Practice) कर रही है। ऐसे में अब खबर मिली है कि इंग्लैंड टीम भारत पहले टेस्ट से तीन दिन पहले ही आ जाएगी। 

इंग्लैंड टीम तीन दिन पहले पहुंचेगी भारत, खास तैयारी पर नज़र   

दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में 25 जनवरी को खेला जाएगा। इस मुकाबले से तीन दिन पहले ही इंग्लैंड टीम भारत पहुंच जाएगी। ताकि टीम को भारतीय पिच पर थोड़ा समय अभ्यास करने का मिल जाए। 

England will arrive in India 3 days prior to the 1stTest in Hyderabad after undertaking an 11-day training camp in Abu Dhabi. pic.twitter.com/A3eG20asyy

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 15, 2024

इंग्लैंड की आबुधाबी में चल रही प्रैक्टिस 

इससे पहले अंग्रेज टीम इस वक्त भारत आने से पहले आबुधाबी पहुंच चुकी है। टीम वहां पर तैयारी कर रही है। इंग्लैंड की टीम को पता है कि भारत में उनके लिए सबसे बड़ी मुसीबत टीम इंडिया के स्पिनर्स होने वाले हैं। इसलिए इंग्लैंड की टीम ऐसी जगह तैयारी कर रही है, जहां की पिचें भारत से मिलती जुलती हों। इस बीच इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से तैयारी के लिए कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए गए हैं, जहां तैयारी जारी है। 

Back together 🤝
Preparing 🏏
Building 💪

Abu Dhabi 📌 #INDvENG pic.twitter.com/PwIip979Fz

— England Cricket (@englandcricket) January 15, 2024

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी सीरीज 

भारत बनाम इंग्लैंड 5 मैचों की सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है। इसके पीछे की वजह आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप है। दोनों टीम इस टूर्नामेंट के तहत ही खेलेगी। भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में पिछले दिनों साउथ अफ्रीका को हराकर नंबर एक पर पहुंच गई थी, लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर फिर से नंबर एक की कुर्सी हासिल कर ली है। यानी भारतीय टीम अब दूसरे स्थान पर है। 

अंक तालिका में इंग्लैंड की हालत पस्त 

हालांकि इंग्लैंड टीम पूरी कोशिश करेगी की वह इंडिया को हराकर पॉइंट टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करने की पूरी कोशिश करेगी। क्योंकि इंग्लैंड की हालत अंक तालिका में बेहद ख़राब है, टीम पांच मैच खेलकर इस समय आठवें स्थान पर है। 

यह भी पढ़ें

पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), आवेश खान। 

इंग्लैंड टीम का स्क्वाड: बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, मार्क वुड।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: India Open 2024 | इंडिया ओपन में धमाल मचाने उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, सात्विक-चिराग पर होगी नज़रें
Next: Shikhar Dhawan | ‘रोहित के साथ बनाई शानदार जोड़ी…,’ शिखर धवन ने खुद को बताया Hitman का बेहतर साथी

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image1055564380-17717369434106009452022517771686.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ : 12 वर्ष पुराने जानलेवा हमले में दोषसिद्ध: एक आरोपी को सात वर्ष का कठोर कारावास

Rajesh Kumar Hadia February 22, 2026 0
image_editor_output_image-872217593-17716479006186249443309138854613.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने ‘स्वागतम् वेब पोर्टल’ का किया शुभारम्भ

Rajesh Kumar Hadia February 21, 2026 0
image_editor_output_image1163937841-1771549545244300606015537421916.jpg
  • Banethi

कोटपूतली में बेटी की बिनौरी बनी गर्व और भावनाओं का उत्सव

Vikas Verma February 20, 2026 0
image_editor_output_image1991891984-17714204186806972140170587010424.jpg
  • Paota News

विधायक कुलदीप धनखड़ ने 11 सूत्रीय मांगों का मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia February 18, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.