Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND vs ENG | तीसरा और चौथा टेस्ट मैच भी नहीं खेलेंगे विराट कोहली, अंतिम मैच में खेलना भी संदिग्ध
  • SPORTS

IND vs ENG | तीसरा और चौथा टेस्ट मैच भी नहीं खेलेंगे विराट कोहली, अंतिम मैच में खेलना भी संदिग्ध

News Chakra February 7, 2024
IND-vs-ENG-तीसरा-और-चौथा-टेस्ट-मैच-भी.webp

Virat Kohli India vs England Test series

विराट कोहली (PIC Credit: Social Media)

Loading

नई दिल्ली: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli ) व्यक्तिगत कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट मैच से भी बाहर रह सकते हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। कोहली व्यक्तिगत कारणों से ही पहले दो टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। उनका धर्मशाला में सात से 11 मार्च तक होने वाले अंतिम टेस्ट मैच में खेलना भी संदिग्ध है लेकिन बीसीसीआई अभी इतने आगे के बारे में नहीं सोच रहा है, क्योंकि यह मैच एक महीने बाद शुरू होगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 15 से 19 फरवरी के बीच राजकोट में जबकि चौथा मैच 23 से 27 फरवरी के बीच रांची में खेला जाएगा। कोहली के मित्र और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने हाल में अपने यूट्यूब चैनल पर खुलासा किया था कि भारत का यह दिग्गज बल्लेबाज दूसरी बार पिता बनने वाला है और इसलिए वह इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें

बीसीसीआई के सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा,‘‘बीसीसीआई फिर से स्पष्ट करना चाहता है कि जब भी परिवार के मामलों की बात आती है तो बोर्ड हमेशा क्रिकेटर का साथ देता है तथा विराट कब वापसी करना चाहते हैं यह उनका फैसला होगा। फिलहाल उनके श्रृंखला में खेलने की संभावना नहीं दिख रही है।” दूसरा बड़ा सवाल जसप्रीत बुमराह के कार्यभार प्रबंधन का है। उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच में 33 ओवर किए थे जिम नौ विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। तीसरे टेस्ट मैच का परिणाम श्रृंखला में अहम भूमिका निभा सकता है और इसलिए राजकोट में होने वाले मैच में बुमराह को विश्राम देना आसान नहीं होगा।

उन्हें हालांकि रांची में होने वाले मैच में विश्राम दिया जा सकता है। केएल राहुल की तीसरे मैच में वापसी तय है और ऐसे में रजत पाटीदार को बाहर बैठना पड़ेगा जबकि श्रेयस अय्यर को एक और मौका मिलना सुनिश्चित है। रविंद्र जडेजा भी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव से अच्छी तरह से उबर रहे हैं लेकिन उनके राजकोट में अपने घरेलू मैदान पर खेलने की संभावना कम है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को कार्यभार प्रबंधन के तहत दूसरे टेस्ट मैच में विश्राम दिया गया था और वह तीसरे टेस्ट मैच में वह मुकेश कुमार की जगह अंतिम एकादश में शामिल होंगे। 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Joe Root | ‘खाने के टेबल पर होती है खिलाड़ियों से संवाद…’, जो रूट ने बताया कैसा है टीम के साथ बातचीत…
Next: Mohammed Shami On Retirement | क्या क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं शमी? चोट से जूझ रहे खिलाड़ी ने दिया…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image1991891984-17714204186806972140170587010424.jpg
  • Paota News

विधायक कुलदीप धनखड़ ने 11 सूत्रीय मांगों का मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia February 18, 2026 0
image_editor_output_image1136774539-17714086858296870248870180933958.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा कस्बे की तीस हजार की आबादी, फिर भी एक ही स्थान पर जलती है होलिका

Rajesh Kumar Hadia February 18, 2026 0
image_editor_output_image1229159039-17714084059201516046360301012991.jpg
  • Top news

पावटा हंस महाविद्यालय में एनसीसी गतिविधियों का निरीक्षण, कर्नल एस. चंद्रशेखर ने दिए दिशा-निर्देश

Rajesh Kumar Hadia February 18, 2026 0
image_editor_output_image-530037549-17713830500115445692089530459670.jpg
  • Top news

पावटा में बड़ा विश्वासघात: स्वर्णकारों के लाखों का सोना व नगदी लेकर चार कारीगर फरार, नामजद रिपोर्ट दर्ज

Rajesh Kumar Hadia February 17, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.