Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND vs PAK T20 World Cup 2024 | ‘इस’ स्टेडियम में होगा भारत-पाक का महामुकबला, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के…
  • SPORTS

IND vs PAK T20 World Cup 2024 | ‘इस’ स्टेडियम में होगा भारत-पाक का महामुकबला, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के…

News Chakra January 19, 2024
IND-vs-PAK-T20-World-Cup-2024-इस-स्टेडियम.webp

India vs Pakistan T20 World Cup 2024

भारत बनाम पाकिस्तान (PIC Credit: Social Media)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T 20 World Cup 2024) का लोगों को बेसब्री से इंतज़ार है। यह टूर्नामेंट वेस्टइंडीज (West Indies) और अमेरिका (America) में होने वाला है। इनमें से कुछ मुकाबले न्यूयॉर्क (New York) में भी खेला जाएगा। इस स्टेडियम (Stadium) में आठ टी20 वर्ल्ड कप मैचों का आयोजन होगा, ज‍िसमें से एक भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK T20 World Cup 2024 Match) का महामुकाबला भी शामिल है। 

भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 

भारत-पाकिस्तान मैच का हर किसी को काफी इंतज़ार होता है। चिर प्रतिद्वंदी टीमों का मैच काफी रोमांचक होता है। भारत-पाकिस्तान क्रिकेट प्रेमियों के अलावा दुनियाभर के क्रिकेट लवर्स को यह मैच काफी पसंद होता है। ऐसे में वर्ल्ड कप में इन दोनों की भिड़ंत काफी रोमांचक साबित हो सकती है। यह मैच जिस स्टेडियम में खेला जाना है उसे लेकर अब आईसीसी ने कुछ खुलासे किए हैं। 

IND vs PAK T20 World Cup 2024 | 'इस' स्टेडियम में होगा भारत-पाक का महामुकबला, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के...
PIC Credit: Social Media

2 हज़ार Km दूर तैयार हो रही पिच 

भारत-पाकिस्तान का मुकाबला जिस मैदान में खेला जाएगा उसका नाम नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Nassau County International Cricket Stadium) है। यह 34,000 सीटों वाला मैदान है, जो आइजनहावर पार्क (Eisenhower Park) में है। वहीं यहां की लिए पिच (ड्रॉप इन पिच) करीब 2000 किलोमीटर दूर फ्लोर‍िडा में तैयार हो रही है। इसे मई की शुरुआत में न्यूयॉर्क ले जाया जाएगा। इस तरह की पिच को पहले कहीं और तैयार किया जाता है, उसके बाद इसे वेन्यू पर लाकर फिट किया जाता है। 

इस स्टेडियम में होगा मुकाबला 

ICC ने कहा कि न्यूयॉर्क में बन रहे इस नए मॉड्यूलर स्टेडियम ‘नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम’ का फ़िलहाल निर्माण कार्य चल रहा है। इस स्टेडियम का काम तीन महीने में पूरा होने की संभावना है। हालांकि ICC ने इससे पहले यह भी पुष्टि की थी कि यह स्टेडियम T20 WC से पहले किसी भी इंटरनेशनल मैच की मेजबानी करेगा। 

IND vs PAK T20 World Cup 2024 | 'इस' स्टेडियम में होगा भारत-पाक का महामुकबला, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के...
PIC Credit: Social Media

ग्रैंडस्टैंड भी होगा तैयार 

इस स्टेडियम में प्रीमियम, वीआईपी, सुइट्स, यून‍िक पार्टी डेक और कैबाना (एक तरह की झोपड़ी) जैसी जगहों पर बैठने की व्यवस्था होगी। वहीं पहले फॉर्मूला 1 लास वेगास ग्रांड प्रिक्स के लिए इस्तेमाल होने वाले ग्रैंडस्टैंड (दर्शकों के लिए बैठने की जगह) को टी20 वर्ल्ड कप के लिए एक बार फिर तैयार किया जा रहा है। जहां से दर्शक मैच का लुत्फ़ उठा सकते हैं। 

भारत का शेड्यूल

  • 5 जून – Vs आयरलैंड, न्यूयॉर्क
  • 9 जून – VS पाकिस्तान, न्यूयॉर्क
  • 12 जून – VS यूएसए, न्यूयॉर्क
  • 15 जून – VS कनाडा, फ्लोरिडा। 

यह भी पढ़ें

वर्ल्ड कप का ग्रुप

  • ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, यूएसए
  • ग्रुप बी- इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान
  • ग्रुप सी- न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी
  • ग्रुप डी- साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, नेपाल। 

जानकारी के लिए बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 1 जून से होने वाली है। टूर्नामेंट का पहला मैच अमेरका और कनाडा के बीच डलास में खेला जाएगा। जबकि भारत का अभियान 5 जून से शुरू होगा, जहां टीम इंडिया का पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ होने वाला है।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs ENG Test Series | ‘भारत के खिलाफ जीतना है सीरीज तो बनाओ फैंस…’, जानें आखिर क्यों इंग्लैंड क…
Next: Ayodhya Ram Mandir | ‘मेरे रामलला विराजमान हो गए…,’ पाकिस्तान क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने शेयर की भगवा…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-2051038346-17750708049238926607130583835428.jpg
  • Top news

पावटा स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, स्कूटी-टैबलेट व नगद प्रोत्साहन से बढ़ाया हौसला

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image-1323056974-1775069997728944852760556244765.jpg
  • Top news

पावटा में सैन समाज की बैठक, 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी संत शिरोमणि सैन जी महाराज की जयंती

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image432182097-17750696453601658951165139455227.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव पर गूंजेगी भक्तिरस की धुन, मेले व कुश्ती दंगल के भव्य आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.