Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND W vs AUS W 3rd T20 | ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टी20 मैच जीतकर सीरीज पर कब्ज़ा करना चाहेगी टीम इं…
  • SPORTS

IND W vs AUS W 3rd T20 | ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टी20 मैच जीतकर सीरीज पर कब्ज़ा करना चाहेगी टीम इं…

News Chakra January 8, 2024
IND-W-vs-AUS-W-3rd-T20-ऑस्ट्रेलिया-के.webp

IND W vs AUS W 3rd T20

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (PIC Credit: BCCI Women X)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम (IND W vs AUS W 3rd T20) के बीच मुंबई (Mumbai) के डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY Patil Cricket Ground) में तीसरा टी20 मैच 9 जनवरी को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच निर्णायक मैच होने वाला है। ऐसे में टीम इंडिया (Team India) घर पर पहली बार ऑस्ट्रेलिया से टी20 सीरीज जीतने की पूरी कोशिश करेगी। तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। 

भारत के पास ऑस्ट्रेलिया को हराकर 2024 की अच्छी शुरुआत करने का सुनहरा अवसर है। टी20 विश्व कप के साल में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को हराकर खुद को मजबूत दिखाने की पूरी कोशिश करेगी। दोनों टीमों की भिड़ंत की बात करें तो भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 सीरीज में से केवल एक में जीत दर्ज की है, जबकि चार में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने एकमात्र सीरीज 2015-16 में ऑस्ट्रेलिया में जीती थी।

यह भी पढ़ें

भारत के लिए हरमनप्रीत कौर की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। कप्तानी सभी फॉर्मेट में पिछले 10 मैच में अर्धशतक जड़ने के नाकाम रही हैं। वह पिछली 11 पारियों में सात बार दोहरे अंक में पहुंचने में भी फेल हुई हैं। हालांकि इस सीरीज के दूसरे मैच में ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन भारत फिर भी जीत दर्ज करने में असफल रहा। 

दूसरे मुकाबले में दीप्ति ने 27 गेंद में 31 रन बनाकर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उसके बाद गेंदबाजी के दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दो बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता भी दिखाया। ऐसे में अब टीम इंडिया तीसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने की पूरी कोशिश करेगी।    

दोनों टीम इस प्रकार हैं-

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यस्तिका भाटिया, रिचा घोष, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सेइका इशाक, रेणुका सिंह ठाकुर, टिटास साधु, पूजा वस्त्राकर, कनिका आहूजा और मीनू मणि।

ऑस्ट्रेलिया: डार्सी ब्राउन, हीथर ग्राहम, एशले गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, एलिसा हीली (कप्तान), जेस योनासेन, एलेना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, बेथ मूनी, एलिस पैरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वेयरहैम।



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: AB De Villiers | भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज में कम मैच होने से नाराज़ हुए डिविलियर्स, टी20 क्रिक…
Next: T20 World Cup 2024 | रोहित-कोहली का टी20 टीम में चयन क्या वर्ल्ड कप में भारत को पड़ेगा भारी?

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image1136774539-17714086858296870248870180933958.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा कस्बे की तीस हजार की आबादी, फिर भी एक ही स्थान पर जलती है होलिका

Rajesh Kumar Hadia February 18, 2026 0
image_editor_output_image1229159039-17714084059201516046360301012991.jpg
  • Top news

पावटा हंस महाविद्यालय में एनसीसी गतिविधियों का निरीक्षण, कर्नल एस. चंद्रशेखर ने दिए दिशा-निर्देश

Rajesh Kumar Hadia February 18, 2026 0
image_editor_output_image-530037549-17713830500115445692089530459670.jpg
  • Top news

पावटा में बड़ा विश्वासघात: स्वर्णकारों के लाखों का सोना व नगदी लेकर चार कारीगर फरार, नामजद रिपोर्ट दर्ज

Rajesh Kumar Hadia February 17, 2026 0
image_editor_output_image708749933-17713895881853224003123370036425.jpg
  • Top news

पावटा के समिपवर्ती बड़नगर में 33वां श्याम महोत्सव, अलौकिक झांकियों ने मोहा मन

Rajesh Kumar Hadia February 17, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.