Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • India Vs Australia 4th T20I | भारत ने चौथे T20I में आस्ट्रेलिया को 20 रन से हराया, सीरीज पर किया कब्…
  • SPORTS

India Vs Australia 4th T20I | भारत ने चौथे T20I में आस्ट्रेलिया को 20 रन से हराया, सीरीज पर किया कब्…

News Chakra December 1, 2023
India-Vs-Australia-4th-T20I-भारत-ने-चौथे-T20I.webp

Team India

Photo: BCCI

Loading

रायपुर. भारत (India) ने अपने स्पिनरों की मदद से शुक्रवार को यहां चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में हाल में वनडे विश्व चैम्पियन बनी आस्ट्रेलिया (Australia) को 20 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली। इस तरह सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कप्तान के तौर पर अपनी पहली श्रृंखला में जीत हासिल की। पिछले तीन मैचों की तुलना में इस मुकाबले का स्कोर काफी कम रहा लेकिन भारतीय गेंदबाजों विशेषकर स्पिनर अक्षर पटेल (16 रन देकर तीन विकेट) और रवि बिश्नोई (17 रन देकर एक विकेट) के शानदार प्रदर्शन से आस्ट्रेलिया सात विकेट पर 154 रन ही बना सकी।

कोई बल्लेबाज नहीं बना सका फिफ्टी

भारत ने यशस्वी जायसवाल (37 रन) और रूतुराज गायकवाड़ (32 रन) की पारियों के बाद रिंकू सिंह के 29 गेंद में 46 रन और जितेश शर्मा के 19 गेंद में 35 रन की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 174 रन बनाये। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलिया को ट्रेविस हेड ने तेज शुरूआत करायी, जिन्होंने 16 गेंद में पांच चौके और एक छक्के से 31 रन बनाये। पर पावरप्ले में आस्ट्रेलिया ने 52 रन तक हेड और जोश फिलिप (08) के रूप में दो विकेट गंवा दिये। रवि बिश्नोई ने फिलिप का जबकि अक्षर पटेल ने हेड का विकेट झटका। बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने फिर आरोन हार्डी (08) और बेन मैकडरमोट (19) को आउट कर आस्ट्रेलिया को करारे झटके दिये। टीम ने 87 रन पर चार विकेट गंवा दिये। दीपक चाहर ने टिम डेविड (19 रन) और मैथ्यू शॉर्ट (22 रन) के विकेट झटककर उनकी बड़ी पारी खेलने की उम्मीदों पर विराम लगा दिया। आस्ट्रेलिया ने 17वें ओवर तक 126 रन पर छह विकेट गंवा दिये थे। मैथ्यू वेड (नाबाद 36 रन) क्रीज पर थे तो टीम को उनसे उम्मीद बंधी थी लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पर वह टीम के लिए सर्वाधिक रन जुटाने वाले खिलाड़ी रहे।

For his economical match-winning three-wicket haul, Axar Patel is adjudged the Player of the Match 👏👏

Scorecard ▶️ https://t.co/iGmZmBsSDt#TeamIndia | #INDvAUS | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/jOJ2uuIByu

— BCCI (@BCCI) December 1, 2023

भारत ने सात रन में गवाएं पांच विकेट

इससे पहले भारत का 18.3 ओवर में स्कोर चार विकेट पर 167 रन था लेकिन टीम ने अंतिम दो ओवर में महज सात रन में पांच विकेट गंवा दिये। इसमें आस्ट्रेलियाई गेंदबाज बेन ड्वारशुइस (40 रन देकर तीन विकेट) और जेसन बेहरेनडोर्फ (32 रन देकर दो विकेट) ने अहम भूमिका निभायी। आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया और आरोन हार्डी ने मेडन ओवर से शुरूआत की।

यशस्वी जायसवाल (28 गेंद में 37 रन) ने बेहरेनडोर्फ पर खूबसूरत कवर ड्राइव से शुरूआत की। जायसवाल ने ड्वारशुइस पर तीसरे ओवर में तीन चौके जड़कर भारतीय टीम के लिये लय बनायी। रूतुराज गायकवाड़ (28 गेंद में 32 रन) दूसरे छोर पर शांत थे और जायसवाल को तेजी से रन बनाते हुए देख रहे थे। लेकिन चौथे ओवर में जैसे ही उन्हें पहला मौका मिला, उन्होंने बेहरेनडोर्फ की गेंद पर शानदार चौका जड़कर अपना खाता खोला। जायसवाल की आक्रामक बल्लेबाजी जारी रही और उन्होंने पदार्पण कर रहे स्पिनर क्रिस ग्रीन पर ऑफ साइड में चौका जड़ने के बाद उन पर मिडविकेट पर गगनदायी छक्का जमा दिया। रन गति पर लगाम कसने के लिए हार्डी को गेंदबाजी पर लगाया गया और जायसवाल ने उन पर चौका जड़ दिया। लेकिन प्रतिद्वंद्वी टीम को हार्डी को लगाने का फैसला सही साबित हुआ और आस्ट्रेलिया ने इस बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज के रूप में मेजबानों को पहला झटका दिया। बेन मैकडरमोट ने भागते हुए मिड ऑन पर जायसवाल का अच्छा कैच लपका जिससे पावरप्ले में भारत ने एक विकेट पर 50 रन बना लिये थे।

यह भी पढ़ें

श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव सस्ते में निपटे

उप कप्तान श्रेयस अय्यर (08) लेग स्पिनर तनवीर संघा को हिट करने के प्रयास में लांग ऑन में ग्रीन को कैच दे बैठे। कप्तान सूर्यकुमार यादव (01) आते ही चलते बने जिससे स्कोर तीन विकेट पर 63 रन हो गया और शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मौजूद दर्शक मायूस हो गये। पर रिंकू सिंह के आते ही दर्शकों को खुशी मनाने का मौका मिला। रिंकू और रूतुराज ने चौथे विकेट के लिए 48 रन जोड़े। किन्तु संघा ने रूतुराज को आउट कर यह भागीदारी तोड़ दी। रिंकू ने अपनी लप्पेबाजी जारी रखी और उन्हें जितेश के रूप में अच्छा साथी मिला जिससे दोनों ने महज 29 गेंद में 50 रन जोड़ दिये और भारत की रन गति में इजाफा हुआ। जितेश हालांकि ड्वारशुइस का शिकार हो गये जिसके बाद भारत ने लगातार विकेट गंवा दिये। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs PAK | एक बार फिर आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां होगा मुकाबला
Next: Rinku Singh | IPL ने मुझे दबाव में शांतचित बने रहना सिखाया : रिंकू सिंह

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1250796029-17735080932597837450863254348776.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले क्षेत्र के ग्राम बिठलौदा में 18 मार्च को भोमियां बाबा का विशाल मेला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image1581087913-17735059091018188401472132524879.jpg
  • Top news

पावटा में ‘मोबाइल किंग एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ का शुभारंभ, रामस्वरूप कसाणा व तारा पूतली ने किया उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image973855018-17735052969399096450375838984092.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र बिश्नोई का तबादला, सतवीर सिंह होंगे नए पुलिस कप्तान

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image858351596-17735034045191230939710365497589.jpg
  • Top news

पावटा में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर टायर फटने से पलटी श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर बस, 58 घायल

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.