Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IPL 2024 | ‘ये मेरा सर्वश्रेष्ठ अंतिम ओवर’, DC के खिलाफ शानदार गेंदबाजी पर बोले आवेश खान
  • SPORTS

IPL 2024 | ‘ये मेरा सर्वश्रेष्ठ अंतिम ओवर’, DC के खिलाफ शानदार गेंदबाजी पर बोले आवेश खान

News Chakra March 29, 2024

This was probably my best last over: Avesh Khan

आवेश खान (PIC Credit: X)

Loading

जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan) के तेज गेंदबाज आवेश खान (Avesh Khan) को लगता है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के मौजूदा चरण में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ जो अंतिम ओवर डाला था, वह ‘डेथ ओवरों’ में संभवत: उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास था।

आवेश को गुरुवार रात को अंतिम ओवर में 17 रन का बचाव करना था और वह आराम से ऐसा करने में भी सफल रहे जिसमें उन्होंने एक के बाद एक यार्कर डालकर प्रतिद्वंद्वी टीम को महज चार रन ही दिये। इससे राजस्थान ने दिल्ली कैपिल्स पर 12 रन से जीत हासिल की। लखनऊ सुपर जायंट्स ने ‘ट्रेड’ करके आवेश को राजस्थान रॉयल्स को दिया है।

आवेश आठ वनडे और 20 टी20 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि मैंने पहली बार अंतिम ओवर डाला है। पिछले साल मैंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ऐसा किया था। जब मैं दिल्ली के लिए खेलता था तो वहां भी अंतिम ओवर डाला था। लेकिन जहां तक कार्यान्वयन की बात थी तो उस लिहाज से यह मेरा सर्वश्रेष्ठ ओवर रहा। सभी गेंद एक ही जगह ‘वाइड यार्कर’ रहीं।”

उन्होंने कहा कि पिछले चरण की तुलना में इस सत्र में उनकी भूमिका बदल गयी है। इस 27 वर्षीय गेंदबाज ने कहा, ‘‘लखनऊ और दिल्ली कैपिटल्स में मैं पावरप्ले में दो ओवर डालता था। यहां मैं पावरप्ले के बाद दो ओवर और ‘डेथ ओवरों’ (अंतिम ओवरों) में भी गेंदबाजी कर रहा हूं। टीम प्रबंधन और संजू सैमसन ने मुझे अपनी योजना का कार्यान्वयन करने के लिए पूरी आजादी दी है जिससे मुझे मदद मिल रही है। संजू गेंदबाजों के लिहाज से शानदार कप्तान है।”

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Nandre Burger | ‘मुफ्त पढ़ाई के लिए खेला क्रिकेट…’, बुरे वक्त को याद करके छलके RR के गेंदबाज बर्गर …
Next: Vijender Singh Joins BJP | कांग्रेस को बड़ा झटका! भाजपा में शामिल हुए मुक्केबाज विजेंदर सिंह, हेमा मा…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1958397505-17735105841663770547451268638290.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ में ‘एक जिला–एक प्रजाति’ योजना के तहत गुगल संरक्षण पर कार्यशाला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image-1250796029-17735080932597837450863254348776.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले क्षेत्र के ग्राम बिठलौदा में 18 मार्च को भोमियां बाबा का विशाल मेला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image1581087913-17735059091018188401472132524879.jpg
  • Top news

पावटा में ‘मोबाइल किंग एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ का शुभारंभ, रामस्वरूप कसाणा व तारा पूतली ने किया उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image973855018-17735052969399096450375838984092.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र बिश्नोई का तबादला, सतवीर सिंह होंगे नए पुलिस कप्तान

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.