Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Khelo India Youth Games | PM मोदी ने चेन्नई में की ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ की शुरुआत, बोले- यह ‘एक भ…
  • SPORTS

Khelo India Youth Games | PM मोदी ने चेन्नई में की ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ की शुरुआत, बोले- यह ‘एक भ…

News Chakra January 19, 2024
Khelo-India-Youth-Games-PM-मोदी-ने-चेन्नई-में.webp

Khelo-India-Youth-Games-PM-Modi

Loading

चेन्नई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स (Khelo India Youth Games) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने  कहा कि केंद्र सरकार (Center Government) भारत में 2029 यूथ ओलंपिक और 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए प्रयास कर रही है। प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वे एक साथ मिलकर ‘‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की सच्ची भावना का प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय खेलों के मद्देनजर 2024 की शुरुआत के लिए ‘यूथ गेम्स’ सर्वश्रेष्ठ तरीका है। खेलों की शुरुआत के लिए पारंपरिक मशाल प्रज्वलित कर मोदी ने कहा कि अनुमान है कि आने वाले वर्षों में भारतीय खेल उद्योग का आकार लगभग एक लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘तमिलनाडु का आतिथ्य सत्कार आपका दिल जीत लेगा।”

#WATCH तमिलनाडु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/IG5AGOKCz1

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारतीय खेलों के लिए यह 2024 की शुरुआत करने का एक शानदार तरीका है। मेरे युवा मित्र एक युवा भारत, एक नए भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए यहां एकत्र हुए हैं। आपकी ऊर्जा और उत्साह हमारे देश को खेल की दुनिया में नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। मैं देशभर से चेन्नई आए सभी खेल प्रेमियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। आप सब मिलकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की सच्ची भावना का प्रदर्शन कर रहे हैं।”

यह भी पढ़ें

प्रधानमंत्री ने कहा, “ऐसे कितने ही खिलाड़ी इस धरती से निकले हैं  जो हर खेल में कमाल कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि आप सभी को तमिलनाडु की इस धरती से और ज्यादा प्रेरणा मिलेगी। हम सभी भारत को दुनिया के टॉप स्पोर्टिंग देशों में देखना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘खेलो इंडिया गेम्स’ निश्चित रूप से खिलाड़ियों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करेगा।  इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने दूरदर्शन चैनल ‘डीडी पोधिगई’ के नये अवतार ‘डीडी तमिल’ की शुरुआत की। 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Ranji Trophy 2024 | रोहित शर्मा का तूफानी अटैक, 5 विकेट लेकर विरोधी टीम की बल्लेबाजी की ध्वस्त
Next: India Open 2024 | इंडिया ओपन में बैडमिंटन खिलाडियों का जलवा; सेमीफइनल में पहुंची प्रणय, सात्विक-चिरा…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image515788051-17749802091568751686436786047726.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में निराश्रित गौवंश का बढ़ता आतंक, हादसों से दहशत — स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में रोष

Rajesh Kumar Hadia March 31, 2026
image_editor_output_image985053365-17749783584895141290776083205384.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के गोवर्धनपुरा की हेनू यादव ने 12वीं विज्ञान में 98% अंक हासिल कर रचा इतिहास

Rajesh Kumar Hadia March 31, 2026
image_editor_output_image-579912837-17749776885388817393489555885713.jpg
  • Top news

पावटा में खेलना की रेहाना खान ने 12वीं में 94% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Rajesh Kumar Hadia March 31, 2026
image_editor_output_image-2038438911-17749754380262223791525540779244.jpg
  • Top news

शाहपुरा के अभय सैनी ने 94.20% अंक हासिल कर बढ़ाया मान, विज्ञान वर्ग में शानदार सफलता

Rajesh Kumar Hadia March 31, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.