Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • National
  • Kisan Andolan Update पुलिस और किसान टकराए
  • National

Kisan Andolan Update पुलिस और किसान टकराए

News Chakra February 24, 2024
kishan-police.jpg

न्यूज़ चक्र। पंजाब में चल रहा किसान आंदोलन हरियाणा पहुंच गया है। शुक्रवार को हरियाणा के हिसार में किसानों और जवानों के बीच हिंसक झड़प हो गई। पुलिस और किसानों के टकराव में करीब 40 लोग घायल हुए हैं। पुलिस का दावा है कि किसानों ने पथराव किया, जिसमें 24 पुलिसकर्मी घायल हुए। दूसरी ओर किसानों का दावा है कि पुलिस ने उनको खनौरी बॉर्डर तक जाने से रोका और आंसू गैस के गोले छोड़े। Kisan Andolan Update

असल में शुक्रवार को किसान खनौरी बॉर्डर पर इकट्ठा पंजाब के किसानों के पास जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद किसानों को वहां से हटाने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके जवाब में किसानों ने पथराव कर दिया। इस झड़प में 24 पुलिसकर्मी और 16 किसान घायल हो गए। गौरतलब है कि खनौरी बॉर्डर पर ही 21 साल के युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत हुई थी। किसानों का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई में शुभकरण की जान गई है। शुक्रवार को पंजाब सरकार ने शुभकरण के परिवार को एक करोड़ रुपए और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की।

बहरहाल, शुक्रवा को हरियाणा में हिसार के खेड़ी चौपटा में पुलिस और किसानों में टकराव हुआ। पुलिस के लाठीचार्ज करने के बाद भड़के किसानों ने पुलिस पर पत्थर बरसाए। बताया जा  रहा है कि खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी पर भी पत्थर फेंके गए। इस बीच किसान सभा के जिला प्रधान शमशेर नंबरदार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने किसानों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया। उनके ऊपर आंसू गैस छोड़ी गई। उनके ट्रैक्टरों के टायरों में कीलें ठोकी गई हैं। इस दौरान 16 किसान घायल हुए हैं और 30 किसानों को हिरासत में लिया गया।

गौरतलब है कि हरियाणा के किसान अभी तक आंदोलन में शामिल नहीं हुए हैं। लेकिन पंजाब के किसानों के समर्थन में जो छिटपुट आंदोलन हो रहे हैं उसे लेकर हरियाणा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का ऐलान किया था। उसने किसानों से सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई करने और किसानों पर सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी एनएसए लगाने की घोषणा की थी। लेकिन सरकार ने इस आदेश को वापस ले लिया। अंबाला रेंज के पुलिस महानिरीक्षण सिबाश कबिराज ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बहरहाल, शुक्रवार को किसान आंदोलन का 11वां दिन था। इससे पहले नौवें दिन यानी 21 फरवरी को खनौरी बॉर्डर पर शुभकरण की मौत के बाद किसानों ने दिल्ली मार्च को रोक दिया था। लेकिन शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने काला दिवस मनाया।

PC : nayaindia

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs ENG 4th Test Day 2 Live | चौथे टेस्ट के पहले दिन चला रूट का बल्ला, शतक बनाकर लौटे नाबाद, आज ह…
Next: Sandeshkhali : बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश

Related Stories

image_editor_output_image1648157598-17660229318894036647641545441521.jpg
  • National
  • Rajasthan News

अरावली से प्रकृति व जीवन सुरक्षित, इसे बचाईए

Vikas Verma December 18, 2025 0
  • National

नितिन नवीन भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त

Vikas Verma December 15, 2025 0
image_editor_output_image-1672690706-17529951677332771150155395359101.jpg
  • Banethi
  • National
  • Rajasthan News

राजकीय सम्मान की माँग में उठा जन आक्रोश: सीमा सड़क संगठन के जवान की हृदयविदारक विदाई

Vikas Verma July 20, 2025 0
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image1563865948-17779582817856005308145543338867.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर में ‘कुर्सी विवाद’: एसडीएम की सीट पर विधायक

Rajesh Kumar Hadia May 5, 2026
image_editor_output_image197180110-17777393707808644959475758143240.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय के बीडीएम जिला अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण की बड़ी सफलता

Rajesh Kumar Hadia May 2, 2026
image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.