Sandeshkhali : बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश

न्यूज़ चक्र। पश्चिम बंगाल (west Bengal) के संदेशखाली (sandeshkhali) का विवाद खत्म नहीं हो रहा है। उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में हिंदू महिलाओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगा रही भाजपा के नेताओं ने शुक्रवार को एक बार फिर वहां जाने की कोशिश की, जिसमें पुलिस के साथ टकराव हुआ।

भाजपा (BJP) सांसद लॉकेट चटर्जी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं की एक टीम संदेशखाली जाना चाहती थी, जिसे पुलिस ने रोक दिया। इससे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को भी रोक दिया गया था हालांकि नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी हाई कोर्ट के आदेश से वहां गए थे। sandeshkhali rape case

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग यानी एनएचआरसी की टीम संदेशखाली पहुंची

बहरहाल, शुक्रवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग यानी एनएचआरसी (NHRC) की टीम संदेशखाली पहुंची। पीड़ित महिलाओं से मुलाकात के बाद यह टीम अपनी रिपोर्ट देगी। इससे पहले राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने इलाके का दौरा किया था और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की थी। बहरहाल, शुक्रवार को एनएचआरसी की टीम से पहले भाजपा की महिला टीम को संदेशखाली जाने से पुलिस ने रोक दिया था। sandeshkhali rape case

यह भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी हाईकोर्ट की इजाजत के बाद पहुंचे संदेशखाली

सांसद लॉकेट चटर्जी हिरासत में

भाजपा टीम की अगुआई सांसद लॉकेट चटर्जी कर रही थीं। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल और पुलिस के बीच बहस भी हुई। इसके बाद लॉकेट चटर्जी को हिरासत में ले लिया गया। इस बीच एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि संदेशखाली के विवादों से घिरे तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख के भाई ने दावा किया है कि वहां किसी महिला का बलात्कार नहीं हुआ है। उसने यह भी दावा किया है शाहजंहा शेख बंगाल में ही है।

शाहजहां शेख पर धन शोधन का केस

इस बीच खबर है कि प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के फरार नेता शाहजहां शेख पर धन शोधन का केस दर्ज किया है। ईडी ने राशन घोटाले में बंगाल में छह ठिकानों पर छापेमारी भी की है। एक शख्स अरूप सोम के यहां भी ईडी की टीम पहुंची। अरूप पहले सरकारी नौकरी में था, अब मछली का धंधा करता है। इससे पहले 22 फरवरी को ईडी ने शाहजहां को नया समन जारी किया था। इसमें कहा था कि वह 29 फरवरी को जांच के लिए मौजूद रहे।

Read Related Stories-

संदेशखाली की महिलाओं से मिल सकते हैं मोदी

PC : nayaindia

News Chakra

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।