Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • कोटपूतली : तसल्ली से चोरी, पुलिस आई तो फायरिंग कर तसल्ली से भाग निकले चोर !
  • Kotputli
  • Rajasthan News
  • Top news

कोटपूतली : तसल्ली से चोरी, पुलिस आई तो फायरिंग कर तसल्ली से भाग निकले चोर !

News Chakra December 17, 2022
IMG-20221217-WA0000

पुलिस की दूरी चोरों से महज 10 फीट, फिर भी अब तक पुलिस पकड़ से दूर ?

News Chakra @ Kotputli. शहर के बीच बाजार आज देर रात चोरों ने तसल्ली से चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने यहां पहले सीसीटीवी कैमरों के कनेक्शन काटे और फिर तसल्ली से दुकानों को खंगाला। हालांकि दुकानदार नुकसान का आकलन अभी नहीं कर पाए हैं।

दुकानदारों का कहना है कि अभी सामान को संभाला जा रहा है, इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। इधर घटना को लेकर सुबह से ही व्यापारियों में भारी रोष देखने को मिला है। पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना के नेतृत्व में दुकानदारों ने कोटपूतली नीमकाथाना स्टेट हाईवे जाम कर दिया।

कोटपूतली : तसल्ली से चोरी,
आक्रोशित दुकानदारों ने कोटपूतली- नीमकाथाना स्टेट हाईवे पर लगाया जाम

दुकानदारों का आरोप है कि रात्रि में पुलिस को सूचना दे दी गई थी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, जब तक चोर दुकानों में मौजूद थे और पुलिस की मौजूदगी में दुकानदार पर फायर करते हुए फरार हो गए। दोपहर तक पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई थी।

घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है कि मौके पर सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, पूर्व विधायक रामस्वरूप कसाना, भाजपा नेता मुकेश गोयल, भाजपा नेता शंकरलाल कसाना व यादराम जांगल सहित कई जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी दी है और घटना पर आक्रोश जताया है।

मौके पर पहुंचे सांसद राज्यवर्धन राठौर ने कहा कि पूरे राजस्थान में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, गृह राज्य मंत्री के क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं तो बाकी प्रदेश की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है। राठौर ने कहा कि पुलिस के लिए शर्म की बात होनी चाहिए कि चोरों ने तसल्ली से यहां सीढी लगाकर कैमरो के कनेक्शन काटे और फिर दुकानों को खंगाला, तब तक ना पुलिस की गश्त व्यवस्था थी और ना ही मौजूदा क्षेत्र में रोशनी।

कोटपूतली : तसल्ली से चोरी
घटनास्थल पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी लेते सांसद राज्यवर्धन राठौर

वहीं पूर्व विधायक व पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना ने कहा कि गृह राज्य मंत्री का क्षेत्र चोर, लुटेरे व डकैतों का गढ़ बन चुका है। थानों में नफरी नहीं है, क्षेत्र में रोड लाइट नहीं है। ऐसे में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं और बड़ी बात है कि पुलिस उनका खुलासा भी नहीं कर पा रही है।

Rakul Preet : दिलकश तस्वीरों ने मोहा फैंस का मन

कोटपूतली : तसल्ली से चोरी
थानाधिकारी सवाई सिंह को घटना को लेकर खरी-खोटी सुनाते पूर्व विधायक रामस्वरूप कसाना

वहीं भाजपा नेता मुकेश गोयल ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पूरे घटनाक्रम पर सवाल उठाया है। गोयल का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी में जब चोरों ने फायरिंग की और पुलिस ने ना जवाबी कार्रवाई की और ना ही नाकाबंदी के दौरान उन्हें अब तक पकड़ा है। ऐसे में पुलिस भी फैलियर नजर आ रही है।

कोटपूतली: क्या है पूरा घटनाक्रम

आपको बता दें कि कोटपूतली मुख्य चौराहे के नजदीक पुरानी सब्जी मंडी व शरण मार्केट में आज बीती रात चोरों ने जमकर धमाचौकड़ी की। मार्केट से ही एक दुकान से सीढ़ी उठाई और फिर बारी-बारी दुकानों के सीसीटीवी कैमरों के कनेक्शन काटे, लाइटों के कनेक्शन काटे और फिर दुकानों के शटर उठाकर उन्हें तसल्ली से खंगाला। इस दौरान एक दुकान में सो रहे दुकानदार की आंख खुलने पर उसने पुलिस व दुकान मालिक को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन चोर तसल्ली से अपना काम करते रहे।

छाछ में मक्खी गिर जाए तो आप छाछ फेंक देते हैं और घी में गिर जाए तो…?

बताया जा रहा है कि जब चोरों ने अपने आप को घिरा हुआ देखा तो एक दुकानदार पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। लेकिन पुलिस ने ना पीछा करने की जहमत उठाई और ना ही कोई जवाबी कार्रवाई की।

बड़ा सवाल-  पुलिस की दूरी चोरों से महज 10 फीट, फिर भी भाग निकले चोर !

कोटपूतली : तसल्ली से चोरी
सीसीटीवी फुटेज, जिसमें चोर व पुलिस महज 10 फीट से भी कम दूरी पर है

इधर पुलिस उपाधीक्षक गौतम कुमार ने घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि देर रात मार्केट में विद्युत व्यवस्था ना होने के कारण चोर घटनास्थल से भागने में कामयाब रहे, हालांकि पुलिसकर्मियों ने पीछा भी किया और नाकाबंदी भी करवाई। लेकिन आरोपी अभी तक पुलिस पकड़ से बाहर हैं।

कोटपूतली : तसल्ली से चोरी
घटनाक्रम की जानकारी देते डीवाईएसपी गौतम कुमार

डीवाईएसपी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी और उन्हें पकड़ लिया जाएगा। डीवाईएसपी ने व्यापारियों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अवैध गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई, 201 कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में खेत में काम कर रही महिला पर टूटा 11 हजार वोल्ट लाइन का तार, दर्दनाक मौत
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में मानवता की मिसाल: महिला मरीज के लिए सीमा सैनी ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में 19 मार्च को भव्य किसान सम्मेलन, 1 करोड़ लागत से बने सहकार सुपर मार्ट का होगा उद्घाटन
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले का पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी सतवीर सिंह, थानों व पुलिस इकाइयों का औचक निरीक्षण

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: भुट्टो के PM मोदी पर बयान को लेकर भारत में आक्रोश, देशभर में प्रदर्शन करेगी BJP
Next: विकास की मौत के मामले में बनाई संघर्ष समिति

Related Stories

image_editor_output_image1157320795-17737716183888598164010797502946.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अवैध गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई, 201 कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त

Rajesh Kumar Hadia March 17, 2026
image_editor_output_image-1138785661-17737710255446280434427818557428.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में खेत में काम कर रही महिला पर टूटा 11 हजार वोल्ट लाइन का तार, दर्दनाक मौत

Rajesh Kumar Hadia March 17, 2026
image_editor_output_image1087298607-17737704701986949509620741024870.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में मानवता की मिसाल: महिला मरीज के लिए सीमा सैनी ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia March 17, 2026
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1157320795-17737716183888598164010797502946.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अवैध गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई, 201 कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त

Rajesh Kumar Hadia March 17, 2026
image_editor_output_image-1138785661-17737710255446280434427818557428.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में खेत में काम कर रही महिला पर टूटा 11 हजार वोल्ट लाइन का तार, दर्दनाक मौत

Rajesh Kumar Hadia March 17, 2026
image_editor_output_image1087298607-17737704701986949509620741024870.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में मानवता की मिसाल: महिला मरीज के लिए सीमा सैनी ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia March 17, 2026
img-20260317-wa00096911324461495183335.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में 19 मार्च को भव्य किसान सम्मेलन, 1 करोड़ लागत से बने सहकार सुपर मार्ट का होगा उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 17, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.