Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में 19 मार्च को भव्य किसान सम्मेलन, 1 करोड़ लागत से बने सहकार सुपर मार्ट का होगा उद्घाटन
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में 19 मार्च को भव्य किसान सम्मेलन, 1 करोड़ लागत से बने सहकार सुपर मार्ट का होगा उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 17, 2026
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में 19 मार्च को भव्य किसान सम्मेलन, 1 करोड़ लागत से बने सहकार सुपर मार्ट का होगा उद्घाटन

जिले के प्रागपुरा कस्बे में पुलिस थाना स्थित ग्राम सेवा सहकारी समिति के तत्वावधान में आगामी 19 मार्च को भव्य किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सहकार सुपर मार्ट एवं नवनिर्मित कमरों का लोकार्पण भी किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री श्री 1008 श्री मंगलदास जी महाराज के सान्निध्य में होगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलदास महाराज द्वारा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पोस्टर का विमोचन किया गया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
इस कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक मुख्य अतिथि होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक कुलदीप धनकड़ करेंगे।

इसके अलावा जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह, नाबार्ड राजस्थान के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. रवि बाबू, इफको के राज्य विपणन प्रबंधक पृथ्वीराज सिंह, कृभको के राज्य विपणन प्रबंधक रणजीत सिंह राठौड़, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के निदेशक सुनील छापोला तथा जयपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक दिनेश शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक संध्या के तहत गायक कलाकार हरिराम माहसी एवं डांसर संगीता यादव द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो आयोजन को और भी रंगारंग बनाएंगी।

ग्राम सेवा सहकारी समिति प्रागपुरा के अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र के किसानों और आमजन में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली-बहरोड़ जिले का पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी सतवीर सिंह, थानों व पुलिस इकाइयों का औचक निरीक्षण
Next: कोटपूतली-बहरोड़ जिले में मानवता की मिसाल: महिला मरीज के लिए सीमा सैनी ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Related Stories

image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image1043042374-17773951634362184541374945958357.jpg
  • Top news

राजस्थान : अभावों में जी रहा मेहनतकश वर्ग आज भी हाशिए पर

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image-1131479955-17773938233655364972737215494307.jpg
  • Top news

शाहजहांपुर जनसुनवाई में एसपी सतवीर सिंह की सख्ती: आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image1043042374-17773951634362184541374945958357.jpg
  • Top news

राजस्थान : अभावों में जी रहा मेहनतकश वर्ग आज भी हाशिए पर

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image-1131479955-17773938233655364972737215494307.jpg
  • Top news

शाहजहांपुर जनसुनवाई में एसपी सतवीर सिंह की सख्ती: आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image371202576-1777393087074139496172913104125.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में कॉपर वायर चोरी का खुलासा

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.