तहसील ब्राह्मण सभा (ब्राह्मण समाज) कोटपूतली के तत्वावधान में अध्यक्ष नवरत्न शर्मा के नेतृत्व में विप्र बंधुओं के प्रतिनिधि मंडल ने नगर परिषद कोटपूतली के नव पदोन्नत आयुक्त अरुण कुमार शर्मा का जिला मुख्यालय स्थित नगर परिषद कार्यालय में भव्य स्वागत-सत्कार किया।
गौरतलब है कि अरुण कुमार शर्मा अधिशासी अधिकारी-2 पद से पदोन्नत होकर आयुक्त पद पर नियुक्त हुए हैं।

प्रतिनिधि मंडल में संरक्षक पंडित किशोरी लाल शर्मा, पंडित सूर्यकांत शर्मा, मूलचंद शर्मा, नगर अध्यक्ष बजरंग लाल शर्मा, उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा सरूण्ड, केशव शर्मा, बालकृष्ण शुक्ला, जगदीश प्रसाद शर्मा, सुभाष चंद शर्मा (सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी), युवा तहसील ब्राह्मण सभा अध्यक्ष विक्रम शर्मा खुर्दी, रमेश शर्मा लौयती, मनोज भारद्वाज, विष्णु शर्मा, रमाकांत शर्मा, पंकज शर्मा, प्रभु दयाल शर्मा, कमल शर्मा सहित अनेक विप्र बंधु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें साफा बांधकर, पुष्पमाला पहनाकर तथा पुष्पवर्षा कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान “भगवान परशुराम जयते” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
अध्यक्ष नवरत्न शर्मा ने कहा कि समाज को अपने प्रतिभाशाली एवं कर्मठ अधिकारियों पर गर्व है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अरुण कुमार शर्मा के नेतृत्व में नगर परिषद कोटपूतली विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।
नव पदस्थापित आयुक्त अरुण कुमार शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नगर के सर्वांगीण विकास एवं जनसेवा के लिए पूर्ण निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभा के महामंत्री वी.के. नवल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।



