पावटा क्षेत्र के भांकरी से श्याम निशान पदयात्रा रवाना, 27 मार्च को खाटू धाम में चढ़ेगा निशान

पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका क्षेत्र के भांकरी स्थित श्री श्याम मंदिर से मंगलवार को श्री खाटू श्याम धाम के लिए भव्य निशान पदयात्रा हर्षोल्लास के साथ रवाना हुई। श्री श्याम गोपाल मंडल भांकरी के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में श्रद्धालु हाथों में श्याम बाबा के निशान ध्वज लेकर जयकारों के साथ आगे बढ़े।

पावटा क्षेत्र के भांकरी से श्याम निशान पदयात्रा रवाना, 27 मार्च को खाटू धाम में चढ़ेगा निशान

यात्रा का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के बाद किया गया। भूपेंद्र गढ़वाल ने बताया कि पदयात्री डीजे की मधुर धुनों और श्याम भजनों पर नाचते-गाते हुए भांकरी के प्रमुख मार्गों से होकर निकले। पूरे क्षेत्र में “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

पदयात्रियों की शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं में बाबा के प्रति अपार आस्था और उत्साह देखने को मिला। मंडल के सदस्यों ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए मार्ग में जलपान और विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है। 27 मार्च को पदयात्री खाटू धाम पहुंचकर बाबा श्याम के दरबार में निशान चढ़ाकर धोक लगाएंगे।

इस अवसर पर लीलाराम धनकड़, रामेश्वर गढ़वाल, उदमी धनकड़, सुरेन्द्र धनकड़, मदन धनकड़, महेंद्र शर्मा, अमरसिंह राठी, राजू ककोडिया, प्रदीप नेहरा, राकेश धनकड़, कृष्ण धनकड़, हवासिंह, लालाराम, सरजीत, विजय, अजय, गिर्राज, अशोक, विनोद, मनोज, दयाराम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Author