बीती रात मर्डर ही नहीं, चोरी भी हुई कोटपूतली में !!

अपराधियों के हौसले बुलंद, क्या करे पुलिस ?
फायरिंग के लिए हथियार कहां से आये…कौन तलाशे ?

न्यूज चक्र, कोटपूतली। विकास वर्मा। कोटपूतली शहर की बीती रात सर्द कोहरे की चादर तले आपराधिक षडयंत्र रच बैठी। जहां शालू रावत की ढ़ाणी के समीप शिव काॅलोनी में एक उम्रदराज जोड़े का खून हो गया, जिसकी खबर अगली सुबह जैसे ही लोगों तक पहुंची…जिसने सुना ‘खून जम गया’।

हाड कंपकंपाती इस सर्दी में पत्रकारों की फौज और चार-पांच थानों के जवान भर-भर गाड़ी दौड़ पड़े। आखिर मामला बड़ा था। सूचना थी कि शिव काॅलोनी एक डाॅक्टर और उसकी पत्नी का किसी ने खून कर दिया है! मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। कोटपूतली एएसपी रामकुमार कस्वा व डीवाईएसपी दिनेश यादव ने घटना स्थल को तुंरत सील करते हुए छानबीन के लिए टीमें तैनात कर दी। हालांकि पुलिस ने मर्डर की पुष्टि नहीं की है लेकिन अंदेशा जताया है कि मर्डर ही हुआ है। इस घटना का पूरा समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें।


घटना को बेपर्दा करने के लिए मौके पर डाॅग स्काॅयड व फोरेंसिक टीम को भी बुलवा लिया गया। खुद जयपुर ग्रामीण एसपी शंकरदत्त शर्मा ने घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया है और मीडिया को भरोसा दिलाया है कि घटना का जल्द खुलासा होगा। खैर, खुलासा तो पुलिस आज नहीं तो कल कर ही देगी, लेकिन…


लेकन सबसे बड़ा सवाल- कोटपूतली में आपराधिक घटनाओं के लिए हथियार कहां से आ रहे हैं ?
एक के बाद एक मर्डर व चोरी की दोहरी वारदातें, खुलासा कब तक
?

आपको बता दें कि बीती रात कोटपूतली में ट्रक यूनियन के पास एक मनी ट्रांसफर व मोबाईल रिचार्ज की दुकान में चोरों ने दुकान की छत में सुराग कर सेंधमारी कर डाली। दुकानदार रामसिंह सराधना ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे दुकान बंद कर वह घर चला गया था। शनिवार सुबह आकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था, और गल्ले से नकदी गायब थी।

kotputli m chori

दुकानदार ने बताया कि मोबाईल रिचार्ज की इस दुकान में चोरों ने पहले तो दुकान के बाहरी हिस्से में सुराग कर अंदर घुसने की कौशिश की और फिर वहां से सफलता नहीं मिली तो दुकान की छत पर छत के किनारे से दीवार तोड़ दी और सुराग बनाकर दुकान में घुस गए। चोरों ने दुकान में रखे जरूरी कागजात, नगदी व सामान चुरा लिए। दुकानदार इसकी रिर्पोट कोटपूतली थाने में दर्ज करवा दी है।

gurusikhar school daduka

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।