Kotputli मास्टर प्लान: सार्वजनिक पार्क की दीवार हटाने की कार्रवाही शुरू, अब चरणबद्ध तरीके से करेगें मुख्य मार्गों का विस्तारीकरण

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। नगर परिषद की ओर से शहर में मास्टर प्लान लागू करने की कवायद एक बार फिर से शुरू कर दी गई है। और इसकी शुरुआत सार्वजनिक पार्क से की गई है, जहां नगर परिषद की ओर से सार्वजनिक पार्क की दीवार को 5 फीट अंदर खिसकाने के लिए नींव खुदाई का कार्य शुरू किया गया है। नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में मुख्य चौराहे से अग्रसेन तिराहा व शहर की अन्य मुख्य मार्गों की सड़कों का विस्तारीकरण कार्य किया जाना है, इसके लिए चरणबद्ध प्लान तैयार किया गया है। इसी क्रम में सबसे पहले सरकारी भूमि व भवनों को मास्टर प्लान के अनुरूप सुविधाजनक किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न चरणों में शहरी क्षेत्र में मास्टर प्लान लागू किया जाएगा।

kotputli मास्टर प्लान

Kotputli मास्टर प्लान: व्यापारी जता चुके हैं विरोध

गौरतलब है कि शहर के बाजार व आबादी क्षेत्र में मास्टर प्लान के तहत सड़कों के विस्तारीकरण को लेकर व्यापारी पहले ही विरोध जता चुके हैं और इसके लिए कुछ व्यापारी तो उच्च न्यायालय की शरण में है। ऐसे में शहरी क्षेत्र में मास्टर प्लान लागू करना नगर परिषद के लिए चुनौती बना हुआ है। …और अब सार्वजनिक पार्क की दीवार को हटाकर अंदर करने की कार्रवाई शुरू करने के साथ ही व्यापारियों के लिए यह चिंता का विषय बन गया है।

Kotputli मास्टर प्लान: आयुक्त ने कहा, चरणबद्ध तरीके से करेगें लागू

इधर नगर परिषद आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि शहरी क्षेत्र में मास्टर प्लान के लिए उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना की जाएगी। इस दौरान मास्टर प्लान के तहत सड़कों के विस्तारीकरण के तहत आने वाली बाधाओं व संरचनाओं को नियमानुसार कार्रवाई कर चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।