कोटपूतली : मास्टर प्लान मामला, बाधा संरचनाएं हटाने का काम आज भी जारी

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर के अग्रसेन तिराहे पर मास्टर प्लान मामले के तहत बाधा संरचनाएं हटाने का काम प्रशासन ने आज फिर शुरू कर दिया है। मौके पर एडीएम जगदीश आर्य व एएसपी विद्या प्रकाश सहित तमाम आला अधिकारी व पुलिस लवाजमा जेसीबी व अन्य मशीनों के साथ पहुंच गया है।

कोटपूतली : मास्टर प्लान मामला, बाधा संरचनाएं हटाने का काम आज भी जारी

आपको बता दें कि गत शुक्रवार नगर परिषद की ओर से व्यापारियों को दुकानें खाली करने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया था। जिसके बाद शनिवार सुबह बाधा संरचनाएं हटाने का काम शुरू किया गया था, जो देर शाम तक जारी था। नगर परिषद की ओर से 68 दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठान हटाने का नोटिस दिया गया था, जिनमें से तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाही नहीं हो पाई थी। प्रशासन के मुताबिक आज बाकी 3 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए मास्टर प्लान बाधा संरचनाएं हटाई जा रही हैं।

आपको बता दें कि प्रशासन ने शहर में चारों तरफ बैरिकेडिंग व्यवस्था कर रखी है जिसके चलते यातायात व्यवस्था शनिवार की भांति ही रखी गई है। मुख्य बाजार में छोटे-बड़े वाहनों सहित आमजन का प्रवेश भी वर्जित रखा गया है।

कोटपूतली : मास्टर प्लान मामला, बाधा संरचनाएं हटाने का काम आज भी जारी

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।