Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • कोटपूतली: मास्टर प्लान मामला, नगर परिषद ने शुरू की ‘अतिक्रमण’ हटाने की कार्रवाई
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

कोटपूतली: मास्टर प्लान मामला, नगर परिषद ने शुरू की ‘अतिक्रमण’ हटाने की कार्रवाई

News Chakra August 21, 2022
Screenshot_20220821-073644_Gallery
कोटपूतली: मास्टर प्लान मामला, नगर परिषद ने शुरू की 'अतिक्रमण' हटाने की कार्रवाई

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर में नगर परिषद के द्वारा मास्टर प्लान व खेतड़ी रियासत के नक्शे के अनुरूप सड़क विस्तारीकरण के बीच बाधा संरचनाओं को हटाने का कार्य लगातार जारी है। जहां एक तरफ 6 अगस्त को कार्रवाई की शुरुआत करते हुए मुख्य चौराहे से अग्रसेन चौराहे तक बाधा संरचनाओं को ध्वस्त करने का कार्य किया गया था, वहीं 17 अगस्त को अग्रसेन तिराहे के समीप ही विस्तारीकरण में बाधा प्रतिष्ठानों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया था। … और अब आज सुबह 5:00 बजे से नगर परिषद व प्रशासन भारी पुलिस जाब्ते के साथ ‘अतिक्रमण’ हटाने की कार्रवाई कर रहा है।

नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह मीणा के अनुसार मुख्य चौराहे से अग्रसेन तिराहा व शनि मंदिर से लाल कोठी तक दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों से सामान हटाने के लिए एक सप्ताह पहले कह दिया गया था। अब नगर परिषद भारी पुलिस जाब्ते, एसटीएफ व आरएसी के जवानों के साथ आज बाधा संरचनाएं व ‘अतिक्रमण’ ध्वस्त करने की कार्रवाई कर रहा है।

न्यायालय में विचाराधीन व नीलामीशुदा प्रतिष्ठानों पर नहीं होगी कार्रवाई

आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि मास्टर प्लान के तहत सड़क विस्तारीकरण में बाधा ऐसी संरचनाओं या प्रतिष्ठानों पर नगर परिषद अभी कार्रवाई नहीं करेगी जिन पर न्यायालय का स्थगन है या जो नगर पालिका नीलामी से क्रय शुदा है।

इधर नगर परिषद के प्रस्तावित कार्रवाई को देखते हुए शनि मंदिर से लाल कोठी तक व्यापारी स्वयं ही प्रतिष्ठानों से सामान हटाकर नगर परिषद द्वारा निर्धारित की गई सीमा तक प्रतिष्ठानों को ध्वस्त भी कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि 6 अगस्त को की गई नगर परिषद की कार्रवाई के बाद व्यापारी खौफजदा है और नगर परिषद की हठधर्मिता के खिलाफ बोलने की स्थिति में नहीं है। दुकानदारों का आरोप है कि नगर परिषद के सफाई कर्मचारी या अन्य खुद को नगर परिषद का कर्मचारी बताते हुए दुकान खाली करने व तोड़ने की धमकी देकर प्रतिदिन मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं।

व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों से हटाया सामान, तोड़ लिए निर्माण

इधर नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह मीणा ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि नगर परिषद की ओर से कोई हठधर्मिता नहीं है। प्रभावित दुकानदारों को पिछले कई माह से लगातार नोटिस के जरिए सूचित किया जा रहा है, साथ ही मार्गाधिकार की पैमाइश कर दुकानदारों को इससे अवगत भी करवाया जा चुका है। लेकिन इसके बावजूद भी जब प्रभावित दुकानदारों ने मार्ग अधिकार से अतिक्रमण को नहीं हटाया तो नगर परिषद ने अपनी कार्रवाई शुरू की है। आयुक्त का कहना है कि संपूर्ण कार्रवाई विधि सम्मत की जा रही है। आयुक्त ने प्रभावित दुकानदारों व आमजन से मास्टर प्लान लागू किए जाने में नगर परिषद का सहयोग किए जाने की अपील की है।

अलग- अलग दिखाई देने लगे नए पुराने निर्माण, अधिकारी बोले यह ‘अतिक्रमण’ नहीं तो क्या !

नगर परिषद की मास्टर प्लान के तहत सड़कों के विस्तारीकरण के लिए की जा रही कार्रवाई के दौरान चिन्हित किए गए ‘अतिक्रमण’ को हटाते ही निर्माण के पीछे पुराना निर्माण सड़क की ओर खुलते पुराने जंगले- जालियों के साथ स्पष्ट तौर पर नजर आने लगा है, जो अपने आप में भवन से आगे ‘अतिक्रमण’ की कहानी बयान कर रहा है। लेकिन गौर करने वाली बात होगी कि ध्वस्त गई संरचनाओं के भी तत्कालीन नगर पालिका बोर्ड ने पट्टे जारी कर रखे थे।

व्यापारियों का विरोध, पट्टे गलत है तो संबंधित नगर पालिका बोर्ड पर कार्रवाई हो और हमें मुआवजा मिले

इधर व्यापारियों का विरोध कार्रवाई के खिलाफ लगातार जारी है, व्यापारियों का कहना है कि नगर परिषद व प्रशासन हठधर्मिता व मनमानी कर रहा है। व्यापारियों का कहना है कि हमारे पास प्रतिष्ठानों के नगर पालिका बोर्ड द्वारा दिए गए पट्टे हैं, अगर हमें पट्टे गलत दिए गए हैं तो संबंधित बोर्ड पर कार्यवाही करें और हमें मुआवजा दिया जाए।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली : मास्टर प्लान मामला, रविवार सुबह नगर परिषद फिर हटाएगी शहर से बाधा संरचनाएं
Next: कोटपूतली : मास्टर प्लान मामला, आज सुबह से फिर गरजा ‘पीला पंजा’… शहर की ऐसी तस्वीरें देखकर दंग रह जाएंगे आप

Related Stories

img-20260427-wa00111642252686395326818.jpg
  • Kotputli

ग्राहक सेवा से दिलों में जगह बनाने वाले रजनीश कुमार का तबादला, निखिल आनंद ने संभाली नई जिम्मेदारी

Vikas Verma April 28, 2026
IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.