Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • कोटपूतली : मास्टर प्लान मामला, नगर परिषद रविवार को फिर करेगी कार्रवाई
  • Kotputli
  • Jaipur
  • Rajasthan News

कोटपूतली : मास्टर प्लान मामला, नगर परिषद रविवार को फिर करेगी कार्रवाई

News Chakra August 6, 2022
IMG-20220806-WA0007

न्यूज चक्र, कोटपूतली। शहर के अग्रसेन तिराहे पर नगर परिषद की ओर से रविवार सुबह फिर से कार्रवाई शुरू की जाएगी। प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक मास्टर प्लान मार्ग में बाधक जिन 68 प्रतिष्ठानों या संरचनाओं को नोटिस दिया गया था, उनमें से कुछ संरचनाएं अभी पूरी तरह से हटाई नहीं जा सकी हैं। जिसके चलते रविवार को भी शहर में यातायात व्यवस्था पूर्व की भांति ही रहेगी। प्रशासन की ओर से अभी बैरिकेड या अवरोधक नहीं हटाए गए हैं। वैसे शहर की फिजा आज बदली- बदली सी है, कोटपूतली अग्रसेन तिराहे की तस्वीर अब बदल चुकी है। व्यापारी वर्ग उदास है, लेकिन आम जनता खुशी जाहिर कर रही है। नगर परिषद व प्रशासन ने आज मास्टर प्लान के तहत सड़कों के विस्तारीकरण को लेकर कार्यवाही की है, और पुरानी नगरपालिका भवन के समीप अग्रसेन तिराहे के तीनों तरफ के प्रतिष्ठानों को ध्वस्त कर दिया है।

कोटपूतली : मास्टर प्लान मामला, नगर परिषद रविवार को फिर करेगी कार्रवाई

रक्षाबंधन पर्व से ठीक पहले हुई इस कार्यवाही से जहां एक तरफ व्यापारी वर्ग नाराज है वही आमजन सड़क के विस्तारीकरण हो जाने से खुश नजर आ रहा है। आज नगर परिषद ने प्रथम चरण की शुरुआत में सवेरे 3:00 बजे नगर परिषद कार्यालय खोला। उसके बाद सभी कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय में उपस्थित हुए और फिर सुबह 5:00 बजे नगर परिषद के अधिकारी पुलिस प्रशासन के भारी लवाजमें के साथ मास्टर प्लान में बाधा बन रही संरचनाओं को ध्वस्त करने निकल पड़े। आपको बता दें कि नगर परिषद मास्टर प्लान के तहत मुख्य चौराहे से अग्रसेन तिराहे तक सड़क का विस्तारीकरण करना चाह रही है और जिसके लिए अब इस मार्ग को 80 फीट किया जाना है, जिसके लिए नगर परिषद ने चार टीमें गठित की थी।

कोटपूतली : मास्टर प्लान मामला, नगर परिषद रविवार को फिर करेगी कार्रवाई

गठित टीमों ने पूर्व नियोजित योजना स्वरूप नगर पालिका पार्क, अग्रसेन तिराहे और नेहरू बाजार में एक साथ कार्यवाही की। हालांकि इस दौरान लगातार व्यापारी वर्ग का विरोध देखने को मिला। यहां तक की सुबह जब कार्यवाही शुरू हुई तो एक बार माहौल इतना गरमा गया कि भाजपा नेता मुकेश गोयल, एडवोकेट बजरंग शर्मा, मनोज नारायण शर्मा, भाजपा नेता सुभाष ghoghar को हिरासत में ले लिया गया। जानकारी के अनुसार आधा दर्जन नेताओं को इस कार्रवाई के दौरान हिरासत में रखा गया। इस दौरान एसटीएफ, आरएसी व करीब ढाई सौ पुलिस जवानों के साथ प्रशासन ने 68 संरचनाओं को ध्वस्त किया।

कोटपूतली : मास्टर प्लान मामला, नगर परिषद रविवार को फिर करेगी कार्रवाई

नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रथम चरण की कार्यवाही थी अगली कार्रवाई स्वतंत्रता दिवस के बाद की जाएगी। साथ ही तीसरे चरण में ऑक्शन की गई प्रॉपर्टीज पर निर्णय लेते हुए कार्रवाई की जाएगी। वही एडीएम जगदीश आर्य ने बताया कि इस दौरान विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई है जिसे शीघ्र ही दुरुस्त करने के निर्देश दे दिए गए हैं। एडीएम ने आमजन व व्यापारियों को प्रशासन का सहयोग करने के लिए धन्यवाद भी दिया।

कोटपूतली : मास्टर प्लान मामला, नगर परिषद रविवार को फिर करेगी कार्रवाई


आपको बता दें कि पूरी कार्यवाही के दौरान कोटपूतली एडीएम जगदीश आर्य, एसडीएम आईएएस ऋषभ मंडल, तहसीलदार सूर्यकांत शर्मा, एएसपी विद्या प्रकाश, सुमित गुप्ता, डीवाईएसपी डॉ. संध्या यादव, कोटपूतली थाना अधिकारी सवाई सिंह सहित आठ थानों का पुलिस जाब्ता व थानाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली: मास्टर प्लान मामला
आठ थानों का जाब्ता, एसटीएफ, आरएसी सहित 500 जवान मौके पर मौजूद, कुछ देर में होगी कार्रवाई शुरू
Next: कोटपूतली : मास्टर प्लान मामला, बाधा संरचनाएं हटाने का काम आज भी जारी

Related Stories

IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1590315641-1777002926901409571004643597630.jpg
  • Top news

पावटा के रूपपुरा में भक्ति का संगम: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म की गरिमामयी मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

Rajesh Kumar Hadia April 24, 2026
image_editor_output_image-721107422-17769689977952684639818213791491.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम अजीतपुरा में बालाजी मेले की धूम, कुश्ती दंगल में धर्मवीर पहलवान की दमदार जीत

Rajesh Kumar Hadia April 24, 2026
image_editor_output_image-578736854-17769683071868971202176585334049.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में घायल नीलगायों को मिला जीवनदान

Rajesh Kumar Hadia April 23, 2026
image_editor_output_image-1123761558-17769677194436253940305150225275.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र के प्रागपुरा में भक्ति और उत्साह के संग रामेश्वरम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा

Rajesh Kumar Hadia April 23, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.