Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • KOTPUTLI: अधिकारी हैं साहब, ‘अहम’ तो रहेगा।शर्मनाक ! 3 घंटे धूप में तपता रहा परिवार ?
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

KOTPUTLI: अधिकारी हैं साहब, ‘अहम’ तो रहेगा।
शर्मनाक ! 3 घंटे धूप में तपता रहा परिवार ?

News Chakra May 9, 2022
kmc_20220509_171806

न्यूज़ चक्र । कोटपूतली विद्युत कार्यालय की घोर लापरवाही सामने आई है। यहां कार्यालय के बाहर सहायक अभियंता दफ्तर से ठीक पहले एक परिवार छोटे-छोटे चार बच्चों के साथ कड़ी धूप में 3 घंटे तक तपता रहा लेकिन विद्युत कार्यालय से किसी कर्मचारी ने बाहर आकर कारण तक नहीं पूछा ! इसके बाद जब मीडिया मौके पर पहुंचा और पीड़ित परिवार से बात की तब जाकर विद्युत विभाग के कर्मचारियों की नींद टूटी और धरने पर बैठे परिवार को कार्यालय में आवाज देकर बुलाने लगे।

इसके बाद पीड़ित परिवार मीडिया के साथ सहायक अभियंता दफ्तर में गया और वहां जाकर जब मीडिया ने साहब से परिवार के बाहर धूप में तपने का कारण पूछा तो साहब का अहम देखिए, ‘साहब ने कहा कि मुझे किसी ने अंदर आकर बताया नहीं कि क्या पीड़ा है तो मुझे क्या मालूम। मुझे किसी मामले की जानकारी नहीं है। लेकिन साहब के सामने ही पीड़ित विकास सोनी ने बताया कि साहब 1 महीने से आप के दफ्तर के चक्कर लगा रहा हूं और आप मेरी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हो, जबकि मैं अपनी शिकायत आपको लिखित में दे चुका हूं। इसके बाद साहब ने छुट्टी का बहाना लेते हुए कहा कि मैं तो छुट्टी पर था मुझे क्या मालूम तुम कब आए और कब गए। अभी आपका मामला दिखा लेते हैं और 1 सप्ताह में समस्या ठीक करवा देंगे। इसके बाद मीडिया दखल के बाद साहब ने बात पलड़ते हुए कहा कि अच्छा तो 2 दिन में ठीक करवा देते हैं।

अब मामला विस्तार से जानिए असल में मामला क्या है…

कोटपूतली के बानसूर रोड स्थित पीतांबरा कॉलोनी में रह रहे इस परिवार के एक माह से विद्युत वोल्टेज कम आ रहा है और जिसके चलते ना पंखे चल पा रहे हैं और ना पानी की मोटर। जिससे बच्चे परेशान हैं तो पेयजल भी उपलब्ध नहीं हो रहा है। समस्या से परेशान परिवार का मुखिया विकास सोनी लगातार विद्युत विभाग के चक्कर लगा रहा था। यहां तक कि प्रशासनिक कार्यालय में जाकर भी शिकायत कर चुका था। लेकिन जब सुनवाई होती नहीं दिखी तो परिवार को लेकर आज कड़ी धूप में धरने पर बैठ गया। यह तो गनीमत रही कि समय पर मौके पर मीडिया पहुंच गया, अन्यथा बच्चों की व महिलाओं की तबीयत बिगड़ भी सकती थी, लेकिन विद्युत विभाग को इससे जैसे कोई सरोकार नहीं था।

देखिए, समाचार का पूरा वीडियो…

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: वसुंधरा राजे समर्थक मंच ने भरी हुंकार, सीएम बने तो ‘वसुंधरा’
Next: युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती

Related Stories

img-20260214-wa00163600544360647832298.jpg
  • Kotputli

पहले ही प्रयास में वंश गोयल ने पास की सीएमए इंटर परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Vikas Verma February 14, 2026 0
image_editor_output_image-554875893-17710749060928753250587009339651.jpg
  • Kotputli

Kotputli News: जनगणना-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार

Vikas Verma February 14, 2026 0
image_editor_output_image102192287-17710661246899000475256936373167.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली में विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन, 25 प्रकरणों का निस्तारण

Vikas Verma February 14, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1798669715-17726405075465068849589871418741.jpg
  • Top news

पावटा में भी उत्साह और प्रागपुरा में सामूहिक होलिका दहन

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026
image_editor_output_image372226135-17726391828405143768795265636870.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला क्षेत्र के पूतली में ममता भूपेश का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026
image_editor_output_image7511903-17726130565738536722333385872623.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के फूलचंद यादव की सड़क हादसे में मौत, धाराजी घाटी में हुआ दर्दनाक हादसा

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026 0
image_editor_output_image1798677772-17725106389531410240421022588547.jpg
  • Top news

राजस्थान में मेरठ ऑडियो प्रकरण प्रतिक्रिया: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर बहस, प्रशासन ने दी सफाई

Rajesh Kumar Hadia March 3, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.