Kotputli: कचरे के ढ़ेर में पड़े मिले दो ‘भ्रुण’

न्यूज चक्र, कोटपूतली। शहर के बानूसर रोड़ से आज एक ऐसी घटना सामने आई है, जिससे पूरा शहर शर्मसार हो गया। जिसने सुना, अवाक रह गया। खबर मिली कि कोटपूतली सब्जी मण्डी के सामने एक खाली प्लाट में कचरे के ढ़ेर में दो भ्रुण पड़े हैं। जिसने सुना दौड़ पड़ा, देखने के लिए। लेकिन यह क्या, जिसने देखा अवाक रह गया। 5-5 माह के दो भ्रुण, जिनकी नाल भी अलग नहीं हुई थी, कचरे के ढ़ेर में पड़े थे। देखकर हर किसी का कलेजा बैठ-सा गया। लेकिन नहीं बैठा तो उस ‘मा’ का कलेजा, जिसने इन्हें जन्म दिया।


मां की ममता को शर्मसार कर देने वाली इस घटना को देखकर सबके पास एक ही सवाल था- ‘कि कैसे किसी ने अपने कलेजे को यूं कचरे के ढ़ेर के हवाले कर दिया।’ जिन नवजातों को मां का स्पर्श मिलना चाहिए था, प्यार और दुलार मिलना चाहिए था, उनके कचरे के ढ़ेर में चिटियां अठखेलियां कर रही थी।


सूचना पर मौके पर पहुंची कोटपूतली पुलिस ने दोनों भ्रुण का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर एसडीएम की अनुमति से तहसीलदार की मौजूदगी में दफना दिया है। कोटपूतली थाने के एसआई राकेश ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।
देखिए#News Chakra

gurusikhar school daduka

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।