न्यूज़ चक्र, बहरोड़। राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर दादा की ढाणी के समीप बुधवार शाम एक डंपर व कार में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार मुड़कर सड़क के बीचो-बीच डिवाइडर पर चढ़ गई।
जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के फरुखनगर निवासी कार सवार सभी लोग एकादशी के अवसर खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे। एक्सीडेंट के दौरान कार में ड्राइवर साइड का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और डंपर के दबाव के कारण कार मुड़कर सड़क के बीचो-बीच बड़े डिवाइडर पर चढ़ गई।
दुर्घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय आसपास के लोगों और पुलिस ने मिलकर स्थिति को संभाला। हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा। लेकिन परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।
एक्सीडेंट की सूचना के बाद जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वाहन को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू किया गया। एक्सीडेंट के संबंध में देर शाम तक पुलिस थाने में किसी भी पक्ष ने मामला दर्ज नहीं करवाया।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।