Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अवैध गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई, 201 कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अवैध गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई, 201 कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त

Rajesh Kumar Hadia March 17, 2026

कोटपूतली क्षेत्र में रसद विभाग ने अवैध गैस कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 201 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। मंगलवार को जिला रसद अधिकारी शशि शेखर शर्मा के नेतृत्व में टीम ने श्याम नगर स्थित झमिला वाली ढाणी में छापेमारी की।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अवैध गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई, 201 कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त

कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से 106 भरे हुए और 95 खाली सिलेंडर बरामद किए। जांच में सामने आया कि ‘गुंजन गैस एजेंसी’ नाम से संचालित यह अवैध एजेंसी बिना आवश्यक दस्तावेजों के चल रही थी। मौके पर मौजूद संचालक मदन सैनी के पास न तो वैध लाइसेंस मिला और न ही गैस भंडारण व वितरण से संबंधित जरूरी रिकॉर्ड।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अवैध गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई, 201 कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त

अधिकारियों के अनुसार एजेंसी का कोई अधिकृत गोदाम भी नहीं था और संचालन घर से ही किया जा रहा था। साथ ही बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर खुले में रखे पाए गए, जो गंभीर सुरक्षा चूक को दर्शाता है। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि संचालक के पास पीईएसओ लाइसेंस और लेटर ऑफ इंडेंट जैसे अनिवार्य दस्तावेज नहीं थे।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अवैध गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई, 201 कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त

इस कार्रवाई में प्रवर्तन अधिकारी पुष्पेंद्र चौधरी और प्रवर्तन निरीक्षक विश्राम गुर्जर भी मौजूद रहे। रसद अधिकारी ने बताया कि जब्त सिलेंडरों के मामले में प्रकरण जिला कलेक्टर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अवैध गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई, 201 कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त

उन्होंने आमजन को आश्वस्त किया कि जिले में घरेलू गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को 2-3 दिनों के भीतर गैस सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अवैध गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई, 201 कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त

साथ ही उन्होंने अपील की कि गैस से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि या परेशानी की सूचना हेल्पलाइन नंबर 112, 14435 और 181 पर दी जा सकती है, जिस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली-बहरोड़ जिले में खेत में काम कर रही महिला पर टूटा 11 हजार वोल्ट लाइन का तार, दर्दनाक मौत
Next: बानसुर पुलिस की ऑपरेशन एंटी-वेनम के तहत बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद

Related Stories

image_editor_output_image-1885058836-17757509704668791660750380292275.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रेलर भिड़ंत में 2 की मौत, 21 घायल

Rajesh Kumar Hadia April 9, 2026
image_editor_output_image346643640-1775665298055799546180715635066.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिलाध्यक्ष तारा पूतली कांग्रेस की बैठक में पहुंचे दिल्ली, राहुल गांधी की मौजूदगी रखा पक्ष

Rajesh Kumar Hadia April 8, 2026
image_editor_output_image-1595772146-17755800578276896601565843271475.jpg
  • Top news

पावटा के निकटवर्ती ग्राम कुनेड़ में तारा पूतली का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-1885058836-17757509704668791660750380292275.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रेलर भिड़ंत में 2 की मौत, 21 घायल

Rajesh Kumar Hadia April 9, 2026
image_editor_output_image346643640-1775665298055799546180715635066.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिलाध्यक्ष तारा पूतली कांग्रेस की बैठक में पहुंचे दिल्ली, राहुल गांधी की मौजूदगी रखा पक्ष

Rajesh Kumar Hadia April 8, 2026
image_editor_output_image-1595772146-17755800578276896601565843271475.jpg
  • Top news

पावटा के निकटवर्ती ग्राम कुनेड़ में तारा पूतली का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-520392596-17755797068777561756780840358558.jpg
  • Top news

राजस्थान – असल मुद्दों से भटकता युवा: ‘रोटी और मनोरंजन’ के जाल में उलझती नई पीढ़ी

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.