Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • बानसुर पुलिस की ऑपरेशन एंटी-वेनम के तहत बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद
  • Top news

बानसुर पुलिस की ऑपरेशन एंटी-वेनम के तहत बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद

Rajesh Kumar Hadia March 18, 2026

जयपुर रेंज में चल रहे विशेष अभियान ऑपरेशन एंटी-वेनम (ड्रग फ्री राजस्थान) के तहत बानसूर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम खेड़ा स्थित एक मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बानसुर पुलिस की ऑपरेशन एंटी-वेनम के तहत बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद

यह कार्रवाई जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश (IPS) एवं कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली एवं वृताधिकारी बानसूर के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेश यादव के नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम खेड़ा स्थित प्रियाजी मेडिकल स्टोर पर दबिश दी, जहां से Dicyclomine Hydrochloride, Tramadol Hydrochloride एवं Acetaminophen के 885 कैप्सूल तथा Alprazolam 0.5 mg की 474 नशीली टेबलेट बरामद की गई।

मौके पर जिला औषधि अधिकारी को बुलाकर दवाइयों की जांच कराई गई, जिसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप कुमार यादव (32) निवासी बहराम का बास, थाना बानसूर को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 व 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह, कांस्टेबल रविन्द्र सिंह एवं महेन्द्र सिंह सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवाओं में बढ़ते नशे पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अवैध गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई, 201 कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त
Next: कोटपूतली-बहरोड़ जिले के राजनौता में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की बैठक

Related Stories

image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image1043042374-17773951634362184541374945958357.jpg
  • Top news

राजस्थान : अभावों में जी रहा मेहनतकश वर्ग आज भी हाशिए पर

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image-1131479955-17773938233655364972737215494307.jpg
  • Top news

शाहजहांपुर जनसुनवाई में एसपी सतवीर सिंह की सख्ती: आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image1043042374-17773951634362184541374945958357.jpg
  • Top news

राजस्थान : अभावों में जी रहा मेहनतकश वर्ग आज भी हाशिए पर

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image-1131479955-17773938233655364972737215494307.jpg
  • Top news

शाहजहांपुर जनसुनवाई में एसपी सतवीर सिंह की सख्ती: आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image371202576-1777393087074139496172913104125.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में कॉपर वायर चोरी का खुलासा

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.