Home Rajasthan News Neemrana नीमराना फोर्ट-पैलेस पर मासिक धर्म जागरूकता अभियान: सामाजिक परिवर्तन की दिशा में...

नीमराना फोर्ट-पैलेस पर मासिक धर्म जागरूकता अभियान: सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

0
img 20250616 wa03865662972048252073456

न्यूज़ चक्र (रमेश चंद) नीमराना आज नीमराना होटल्स की CEO सोनवी कैकर के नेतृत्व में नीमराना फोर्ट-पैलेस पर एक महत्वपूर्ण मासिक धर्म जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और लड़कियों को मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करना था।

जब सोनवी कैकर को यह चौंकाने वाला तथ्य पता चला कि हर साल भारत में लगभग 2.3 करोड़ लड़कियाँ मासिक धर्म शुरू होने पर स्कूल छोड़ देती हैं, तो उन्होंने इसे एक व्यक्तिगत मिशन बना लिया। सिरोना फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस अभियान में हजारों की तादाद में ग्रामीण महिलाएं, उनकी बेटियाँ और माताएं शामिल हुईं।

इस अभियान में स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ.महक के द्वारा बालिकाओं,महिलाओं में होने वाले मासिक धर्म को लेकर जागरूक किया गया। बालिकाओं महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान होने वाली शारीरिक गतिविधियों के बारे में बताकर जागरूक किया गया

https://newschakra.com/wp-content/uploads/2025/06/VID-20250616-WA0245.mp4

तथा मासिक धर्म के दौरान साफ सफाई रखने व मासिक धर्म के दौरान घबराहट नहीं करने के बारे में जागरूक किया तथा मासिक धर्म स्वच्छता, पीरियड्स से जुड़े मिथकों और सुरक्षित विकल्पों जैसे सैनिटरी पैड्स व मेंस्ट्रुअल कप के बारे में जागरूक किया गया।

इससे ग्रामीण महिलाओं और लड़कियों को अपने स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जानकारी मिली और वे अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित हुईं। इनके साथ कल्पना    बलारा सीनियर एग्जीक्यूटिव भी ऊपस्थीत रही

नीमराना होटल्स के चेयरमैन श्री अमन नाथ के नेतृत्व में नीमराना की विभिन्न प्रॉपर्टीज़ में नेत्र जांच शिविर, कैंसर रोकथाम व स्क्रीनिंग कैम्प और ग्रामीण स्कूलों में शैक्षणिक सहायता जैसे कई सामाजिक प्रयास किए जा चुके हैं।

अब उनकी इस दूरदृष्टि को CEO सोनवी कैकर आगे बढ़ा रही हैं। नीमराना का यह कदम सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की शुरुआत है। भारत की धरोहर को संरक्षित रखने वाले नीमराना समूह द्वारा यह नवीनतम पहल ग्रामीण भारत को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण के रूप में देखी जा रही है।

https://newschakra.com/wp-content/uploads/2025/06/VID-20250616-WA0247.mp4

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version