Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • MS Dhoni | एमएस धोनी ने दिल्ली HC से लगाई गुहार, मानहानि मामले पर कहा- ये केस सुनवाई के योग्य नहीं
  • SPORTS

MS Dhoni | एमएस धोनी ने दिल्ली HC से लगाई गुहार, मानहानि मामले पर कहा- ये केस सुनवाई के योग्य नहीं

News Chakra January 29, 2024
MS-Dhoni-एमएस-धोनी-ने-दिल्ली-HC-से-लगाई.webp

MS Dhoni Defamation Plea Delhi High Court

एमएस धोनी (PIC Credit: Social Media)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के खिलाफ उनके दो पूर्व बिज़नेस पार्टनर ने मानहानि (Defamation Plea Against Dhoni) का केस दर्ज किया था। जिसके बाद अब धोनी ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) के समक्ष कहा कि उनके दो पूर्व-व्यावसायिक साझेदारों द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि याचिका सुनवाई के लायक नहीं है। 

उच्च न्यायालय ने इस स्तर पर, धोनी, कई मीडिया एजेंसियों को और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के खिलाफ कोई भी अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार किया है। ताकि किसी भी मंच पर उन्हें वादी के खिलाफ किसी भी कथित झूठी मानहानिकारक चीज़ों को पोस्ट करने या पब्लिश करने से रोका जा सके, जो उनकी प्रतिष्ठा को ख़राब कर सकती है।

यह भी पढ़ें

धोनी के वकील हाईकोर्ट में पेश हुए और कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान के खिलाफ दायर मानहानि याचिका सुनवाई योग्य नहीं है। उन्हें वादपत्र और संबंधित दस्तावेजों की प्रति नहीं मिली है और उन्हें मामला दायर करने के बारे में केवल उच्च न्यायालय रजिस्ट्री द्वारा ही जानकारी दी गई थी। इस पर अदालत ने वादी के वकील से तीन दिन के भीतर धोनी के वकील को दस्तावेजों का पूरा सेट उपलब्ध कराने को कहा है। 

वादी की तरफ से पेश वकील ने कहा कि वह केवल मीडिया द्वारा निष्पक्ष रिपोर्टिंग चाहते थे, साथ ही दावा किया कि उनके मुवक्किलों के खिलाफ मीडिया रिपोर्टिंग निष्पक्ष नहीं थी, क्योंकि उन्हें पहले ही ठग और चोर करार दिया जा चुका है। मीडिया हाउसेस में से एक का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील सिद्धांत कुमार ने यह भी तर्क दिया कि याचिका सुनवाई योग्य नहीं है। 

मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास ने धोनी, कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मीडिया हाउसेस के खिलाफ स्थायी रोक और क्षतिपूर्ति की मांग करते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्हें मानहानि कारक, झूठी बातें बनाने, प्रकाशित करने, प्रसारित करने से रोकने की मांग की थी। जिसके बाद धोनी ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या के खिलाफ रांची कोर्ट में आपराधिक मामला दर्ज कराया था। जानकारी के लिए बता दें कि म‍िह‍िर दिवाकर धोनी के करीबी दोस्त रहे हैं। 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Deepak Chahar | पूरी तरह से फिट दीपक चाहर, टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने पर रहगी निगाहें
Next: Elgar On Kohli | ‘विराट कोहली ने मेरे ऊपर थूका था’, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डीन एल्गर का बड़ा …

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-1891197557-17751501592154963689124730064926.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा थाने में एसपी सतवीर सिंह की जनसुनवाई 03 अप्रैल को

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image2029245825-17751468784562654237356345630346.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आईएएस अपर्णा गुप्ता ने संभाली कलेक्टर की कमान

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image-1002858776-17751457634644055512870009216405.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हनुमान जन्मोत्सव पर आस्था का सैलाब, भव्य कलश यात्रा व धार्मिक आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image-1038705063-1775145172553535747297689239674.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में स्कूल बस की चपेट में आया मासूम: 3 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, ड्राइवर फरार

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.