कोटपूतली-बहरोड़ जिला एवं विराटनगर विधानसभा क्षेत्र के पावटा ब्लॉक में अनुसूचित जाति (एससी) विभाग की नई कार्यकारिणी के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। इस क्रम में कैलाश चंद सिंघल को पावटा ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह नियुक्ति एससी विभाग की प्रदेशाध्यक्ष ममता भूपेश द्वारा कोटपूतली-बहरोड़ जिलाध्यक्ष इंद्राज गुर्जर की अनुशंसा पर जारी की गई।
नियुक्ति पर कैलाश चंद सिंघल ने प्रदेश व जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को मजबूती देने तथा समाज के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी इस नियुक्ति पर खुशी व्यक्त की है।



