पावटा के चौबाला में स्कूल भवन, राजनोता में स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास

विराटनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई कड़ी जोड़ते हुए विधायक कुलदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबाला के नवसृजित भवन तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजनोता के नए भवन का सोमवार को विधिवत शिलान्यास उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

पावटा के चौबाला में स्कूल भवन, राजनोता में स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक धनखड़ ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आमजन को सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में प्रमुख है। उन्होंने कहा कि चौबाला में विद्यालय भवन और राजनोता में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण स्थानीय ग्रामीणों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। ये भवन क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बनेंगे।

पावटा के चौबाला में स्कूल भवन, राजनोता में स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास

नए विद्यालय भवन से छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी, वहीं राजनोता में सीएचसी भवन बनने से आसपास के कई गांवों के लोगों को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

पावटा के चौबाला में स्कूल भवन, राजनोता में स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत करते हुए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया और क्षेत्र में निरंतर प्रगति की उम्मीद जताई।

Author