राकेश रावत कोटपूतली-बहरोड़ के एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नियुक्त

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार छात्र राजनीति में सक्रिय ग्राम पुतली निवासी राकेश रावत पुत्र मालाराम रावत को संगठन की ओर से एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। एनएसयूआई राजस्थान के संगठन महासचिव मुकेश नराणियां ने नियुक्ति पत्र जारी कर राकेश रावत को कोटपूतली-बहरोड़ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

राकेश रावत कोटपूतली-बहरोड़ के एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नियुक्त
राकेश रावत कोटपूतली-बहरोड़ के एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नियुक्त

अपनी इस नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि वे जिले भर के छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, उन्हें न्याय दिलाने और क्षेत्र में संगठन की नींव को और अधिक मजबूत करने के लिए पूरी ताकत के साथ काम करेंगे।

राकेश रावत कोटपूतली-बहरोड़ के एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नियुक्त
राकेश रावत कोटपूतली-बहरोड़ के एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नियुक्त

उल्लेखनीय है कि राकेश रावत लंबे समय से छात्र राजनीति, युवा हितों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं। उनकी इस नियुक्ति की सूचना मिलते ही स्थानीय युवाओं, छात्र नेताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Author

Leave a Comment