जेसीबी से हटाई सड़क किनारे जमा मिट्टी, नालों और नालियों पर सामान रखकर रास्ता रोकने वालों को दी चेतावनी
बानसूर में जलभराव से निजात दिलाने के लिए बुधवार को नगरपालिका प्रशासन ने कार्रवाई की। जेसीबी की मदद से सड़क के दोनों ओर जमा मिट्टी हटाकर पानी की निकासी का रास्ता साफ कराया गया। वहीं, दुकानों के बाहर सार्वजनिक नालों और नालियों पर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को नोटिस जारी किए गए।
नगरपालिका चेयरमैन गिर्राज प्रसाद सैनी ने बताया कि कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानों के बाहर सार्वजनिक नालों और नालियों पर सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा है। इससे न केवल पानी की निकासी प्रभावित होती है, बल्कि सार्वजनिक रास्ता भी बाधित होता है। इसके चलते आमजन को आवागमन में परेशानी और जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है।
Bansur News: नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान, साफा पहनाकर किया अभिनंदन
उन्होंने बताया कि संबंधित व्यापारियों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। नगरपालिका प्रशासन की ओर से सड़क किनारे जमा मिट्टी हटाकर जल निकासी व्यवस्था सुचारू करने का प्रयास किया गया है।
