29 नवंबर को 8वां विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, पोस्टर विमोचन

ग्राम भैंसलाना में आयोजित होने वाले आठवें विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर के पोस्टर का विमोचन मंगलवार को जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह ने किया। इस दौरान सांसद ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की सराहनीय पहल बताया।

29 नवंबर को 8वां विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, पोस्टर विमोचन
29 नवंबर को 8वां विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, पोस्टर विमोचन

शिविर का आयोजन द्वारिकापुरा के पूर्व सरपंच स्वर्गीय सूरजमल यादव की पुण्य स्मृति में रविवार, 29 नवंबर 2026 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भैंसलाना में किया जाएगा। शिविर में मिश्री देवी आई हॉस्पिटल, बहरोड़ के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र सिंह यादव द्वारा मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच की जाएगी तथा लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

29 नवंबर को 8वां विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, पोस्टर विमोचन
29 नवंबर को 8वां विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, पोस्टर विमोचन

पोस्टर विमोचन के अवसर पर शिविर आयोजक एवं ग्राम पंचायत भैंसलाना के सरपंच कृष्ण सांपला के साथ भारत यादव, विक्रम मेहता और धर्मपाल सांपला मौजूद रहे।

सरपंच कृष्ण सांपला ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद नेत्र रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाकर उनके जीवन में नई रोशनी लाना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि शिविर की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि जरूरतमंद मरीज इस सुविधा का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण ही उनकी प्राथमिकता है।

Author

Leave a Comment