Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Novak Djokovic | नोवाक जोकोविच ने एचेवेरी को हराया; मेदवेदेव साल शीर्ष रैंकिंग हासिल करने की दौड़ से…
  • SPORTS

Novak Djokovic | नोवाक जोकोविच ने एचेवेरी को हराया; मेदवेदेव साल शीर्ष रैंकिंग हासिल करने की दौड़ से…

News Chakra November 2, 2023
Novak-Djokovic-नोवाक-जोकोविच-ने-एचेवेरी-को-हराया-मेदवेदेव.webp

Novak Djokovic Paris Masters

नोवाक जोकोविच

Loading

पेरिस: नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) पेरिस मास्टर्स (Paris Masters) के दूसरे दौर में बुधवार को टॉमस मार्टिन एचेवेरी (Tomás Martín Etcheverry) को 6-3, 6-2 से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार साल का अंत शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी के तौर पर करने की राह पर है। जोकोविच इस साल सितंबर के मध्य में सर्बिया के लिए डेविस कप खेलने के बाद पहली बार एकल मुकाबला खेल रहे हैं। 

पेरिस मास्टर्स के छह बार के चैम्पियन जोकोविच ने रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज कार्लोस अल्काराज पर अपनी बढ़त मजबूत कर ली है। अल्काराज को मंगलवार को दूसरे दौर में क्वालीफायर रोमन सफिउलिन ने हराया था। रूस के दानिल मेदवेदेव को भी दूसरे दौर के मुकाबले में बुधवार को ग्रिगोर दिमित्रोव ने 6-3, 6-7, 7-6 से हराया जिसके बाद अल्कराज एकमात्र खिलाड़ी हैं जो साल के अंत में रैंकिंग में जोकोविच से आगे निकल सकते हैं। 

जोकोविच पुरुष वर्ग में रिकॉर्ड सात बार साल के अंत में शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी रहे हैं। यह पीट सम्प्रास के रिकॉर्ड से एक अधिक है। महिला टेनिस में महान खिलाड़ी स्टेफी ग्राफ आठ बार साल के आखिर में शीर्ष रैंकिंग की खिलाड़ी रहीं हैं। इस बीच, टॉमी पॉल और कैस्पर रुड अब एटीपी फाइनल्स के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकेंगे। बारहवीं वरीयता प्राप्त पॉल क्वालीफायर बोटिक वान डी जैंडस्चुल्प से 4-6, 6-2, 3-6 से हार गए, जबकि आठवीं वरीयता प्राप्त रुड को फ्रांसिस्को सेरुंडोलो ने 7-5, 6-4 से हराया। 

एटीपी फाइनल्स का आयोजन 12 से 19 नवंबर तक इटली के तूरीन में होगा। आठ खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट के लिए जोकोविच, अल्कराज, मेदवेदेव, यानिक सिनर और एंड्री रुबलेव पेरिस मास्टर्स से पहले ही जगह पक्की कर चुके हैं। बाकी बचे तीन स्थान के लिए अब स्टेफानोस सितसिपास, अलेक्जेंडर ज्वेरेव, होल्गर रूने, ह्यूबर्ट हर्काज और एलेक्स डी मिनौर के बीच मुकाबला है। चौथी वरीयता प्राप्त सिनर ने मैकेंजी मैकडोनाल्ड को 6-7 , 7-5, 6-1 से हराया। 

सातवीं वरीयता प्राप्त सितसिपास ने फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे को 6-3, 7-6, 10वीं वरीयता प्राप्त ज्वेरेव ने उगो हम्बर्ट को 6-4, 6-7 , 7-6 (5) से और छठी वरीयता प्राप्त रूने ने डोमिनिक थिएम 6-4, 6-2 से मात दी। अन्य मुकाबलों में 11वीं वरीयता प्राप्त हर्काज ने रॉबर्टो बॉतिस्ता अगुट को 6-3, 6-2 से हराया जबकि 13वीं वरीयता प्राप्त डी मिनौर ने दुसान लाजोविच को 4-6, 6-4, 6-4 से शिकस्त दी। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs SL Pitch Report | वानखेड़े के मैदान पर आज होगी भारत और श्रीलंका के बीच भिड़ंत, जानें क्या है पि…
Next: Shreyas Iyer Longest Six | श्रेयस अय्यर ने जड़ा विश्व कप का सबसे लंबा छक्का, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1662342255-17732083229993901168270670237068.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में सड़क पर जलभराव व कीचड़ से लोगों की बढ़ी परेशानी

Rajesh Kumar Hadia March 11, 2026
image_editor_output_image-38779454-17732035273301245713708383399784.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बीट कांस्टेबल व आसूचना कर्मी निलंबित, बनाड़ी बांध से मशीनें-डम्पर जब्त

Rajesh Kumar Hadia March 11, 2026
image_editor_output_image-1061807105-17731633646301172702053558683.jpg
  • Top news

पावटा के उपेन्द्र भारद्वाज को पीएचडी की उपाधि, आयुर्वेद में किया महत्वपूर्ण शोध

Rajesh Kumar Hadia March 10, 2026
image_editor_output_image903673362-17731622119307576383375759243781.jpg
  • Top news

पावटा – प्रागपुरा शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठप, मुख्य बाजार सहित वार्डों में गंदगी के ढेर

Rajesh Kumar Hadia March 10, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.