Paota: अवैध खनन के विरुद्द पुलिस की कार्यवाही, अवैध बजरी से भरे हुये 11 ट्रैक्टर जब्त

न्यूज चक्र, कोटपूतली। राजस्थान पुलिस द्वारा समय-समय पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाये जाते रहे है। शुक्रवार को प्रागपुरा थानाधिकारी बृजेश ज्योति उपाध्याय आईपीएस को इलाका थाना में अवैध बजरी खनन की शिकायत प्राप्त होने पर थानाधिकारी ने क्षेत्र में अलग अलग स्थानो से बजरी से भरे हुये ट्रेक्टरों को चैक किया तो 11 टैक्टरों में अवैध बजरी भरी हुई पायी गई। थाना पुलिस ने खनन विभाग को सुचित कर मौके पर बुलवा कर संयुक्त कार्यवाही करते हुए टैक्टरों को जब्त कर लिया है, साथ ही खनन विभाग व परिवहन विभाग द्वारा पृथक- पृथक जुर्माना लगाया गया है।

थाना अधिकारी उपाध्याय ने बताया है कि अवैध गतिविधियों के विरुद्द पुलिस का अभियान जारी रहेगा तथा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जावेगी। Report: L. N. kumawat.

gurusikhar school daduka

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।