न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। जयपुर से रेवाड़ी जा रही एक हरियाणा रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर हाईवे सड़क किनारे खड़े एक ट्रोले में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद एकदम से चीख पुकार मच गई। आनन- फानन में आसपास के ग्रामीणों व राहगीरों ने पहुंचकर सवारियों को निकाला।

प्रागपुरा थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज की एक बस ललाना मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रोले में जा घुसी। हादसे में आधा दर्जन सवारियां घायल बताई जा रही है जिन्हें पावटा सीएचसी व कोटपूतली जिला अस्पताल भिजवाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर घायलों को तुरंत एंबुलेंस व निजी वाहनों से अस्पताल भिजवाया।

गौरतलब है कि हाईवे किनारे खड़े होने वाले वाहनों से अक्सर भयंकर दुर्घटनाएं होती है लेकिन इसके बावजूद प्रशासन इन पर रोक लगाने में नाकाम दिखाई पड़ता है। आज भी इस हादसे में सड़क किनारे खड़े वाहन की वजह से कई लोगों की जान पर बन आई। ऐसे में अब देखना होगा कि प्रशासन सड़क किनारे वाहनों के खिलाफ कब कार्रवाई करता है।
- स्काउट-गाइड प्रशिक्षण: टोरड़ा गुजरान में 85 स्काउटर्स ले रहे प्रशिक्षण
- किड़ारोद में माली सैनी समाज का सम्मान समारोह, पालिका बोर्ड का किया भव्य अभिनंदन
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर गूंजा विरोध का स्वर, ओपी बायला के नेतृत्व में पावटा से पहुँचे कांग्रेस कार्यकर्ता
- गांधी-शास्त्री जयंती पर पंसारी धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा, महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का आह्वान
- एरिया डोमिनेशन अभियान में 157 अपराधी गिरफ्तार, 546 ठिकानों पर पुलिस की दबिश