Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Paris Olympic 2024 | वापसी को तैयार ‘शटल क्वीन’, पेरिस ओलंपिक को लेकर पीवी सिंधु ने कहा- अधिक होशिया…
  • SPORTS

Paris Olympic 2024 | वापसी को तैयार ‘शटल क्वीन’, पेरिस ओलंपिक को लेकर पीवी सिंधु ने कहा- अधिक होशिया…

News Chakra February 8, 2024
Paris-Olympic-2024-वापसी-को-तैयार-शटल-क्वीन-पेरिस.jpg

PV Sindhu Paris Olympic 2024

पीवी सिंधु (File Photo)

Loading

नई दिल्ली: चोटिल होने के कारण पिछले कुछ समय से बाहर रहने के बाद अब वापसी के लिए तैयार दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु (PV Sindhu) का मानना है कि पेरिस ओलंपिक (Paris Olympic) चुनौतीपूर्ण होगा और उन्हें स्वर्ण पदक (Gold Medal) हासिल करने के लिए अधिक होशियार होना होगा।

पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। पिछले 18 महीनों में उन्हें चोटों और खराब फॉर्म से जूझना पड़ा। राष्ट्रमंडल खेल 2022 के दौरान उनके बाएं टखने में चोट लग गई थी जबकि पिछले साल अक्टूबर में फ्रेंच ओपन के दौरान उनका बायां घुटना चोटिल हो गया था।

सिंधु ने पीटीआई से कहा,‘‘इस बार ओलंपिक में अलग तरह का अनुभव मिलने वाला है क्योंकि 2016 और 2020 के ओलंपिक पूरी तरह से भिन्न थे। पेरिस ओलंपिक अधिक चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन मैं अब अधिक अनुभवी हो गई हूं और इस बार मुझे अधिक होशियारी से खेल खेलना होगा।” उन्होंने कहा,‘‘महिला सर्किट में शीर्ष 10 से 15 स्थान पर काबिज खिलाड़ी कड़ी चुनौती पेश करते हैं। 

यह भी पढ़ें

ऐसे में अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करना और अच्छी रणनीति के साथ कोर्ट पर उतरना महत्वपूर्ण हो जाता है जिससे आप अपनी शुरुआती रणनीति के नहीं चल पाने पर दूसरी रणनीति को अपना सको। शांतचित्त बने रहना महत्वपूर्ण है। मजबूत मानसिकता का होना बेहद अहम है।” फॉर्म में वापसी के लिए बेताब सिंधु ने पिछले साल की शुरुआत में कोरियाई कोच पार्क ताए-सांग से नाता तोड़ दिया था। अब उनके साथ पूरी तरह से नया सहयोगी स्टाफ है। वह वर्तमान में प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी (पीपीबीए) में इंडोनेशिया के एगस सैंटोसो की देखरेख में अभ्यास कर रही हैं।

सिंधु ने कहा,‘‘मेरे पास नया ट्रेनर, फिजियो, आहार विशेषज्ञ, कोच और मेंटर (मार्गदर्शक) है। इस तरह से सब कुछ नया है और वह जिस तरह से मेरी मदद कर रहे हैं उससे मैं खुश हूं।” सिंधु 13 से 18 फरवरी के बीच मलेशिया में होने वाली बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप से वापसी करेगी।

उन्होंने कहा,‘‘मैं बेहद भाग्यशाली हूं जो मुझे प्रकाश सर के साथ काम करने का मौका मिला क्योंकि वह महान खिलाड़ी हैं। अभ्यास के उनके तरीकों और सुझावों से मुझे मदद मिली। जहां तक एगस की बात है तो मैं उन्हें लंबे समय से जानती हूं।” सिंधु ने कहा,‘‘हमें याद देखना होगा कि मेरा प्रदर्शन कैसा रहता है। उम्मीद है कि आगे सब कुछ अच्छा होगा। मैंने पूर्ण फिटनेस हासिल कर ली है और मैं एशियाई टीम चैंपियनशिप में खेलने को लेकर उत्साहित हूं।” 

(एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Varun Kumar | वरुण कुमार ने FIH प्रो लीग से वापस लिया नाम, रेप का लगा है आरोप
Next: Jadeja father Anirudh Singh Interview | रिवाबा की हरकतों से बिखर गया रविन्द्र जडेजा का ‘परिवार’..!, …

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1915017148-17748616363128016010188186428429.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में प्रागपुरा का पीएम श्री महात्मा गांधी विद्यालय का शानदार रिजल्ट, एसडीएम ने  स्टाफ की सराहना की

Rajesh Kumar Hadia March 30, 2026
image_editor_output_image-91374987-17747512414098876475514908214682.jpg
  • Top news

बानसूर क्षेत्र में लूट की झूठी सूचना से मची अफरा-तफरी, वायरल ऑडियो के बाद एएसआई लाइन हाजिर

Rajesh Kumar Hadia March 29, 2026
image_editor_output_image-881716476-17746367944565122452796490498316.jpg
  • Top news

पावटा के कृषि महाविद्यालय पाथरेड़ी में सजी ज्ञान की प्रदर्शनी

Rajesh Kumar Hadia March 28, 2026
image_editor_output_image1705723074-17746365227593644718588509677716.jpg
  • Top news

पावटा में अशोका दा सोरिंग स्कूल का शानदार रिजल्ट, पियूष चौधरी ने 97% अंक लाकर किया टॉप

Rajesh Kumar Hadia March 28, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.