Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • RAJASTHAN: सरकार के पास पर्याप्त बैड, लेकिन ऑक्सीजन पहुंच के लिए टैंकरों की कमी
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

RAJASTHAN: सरकार के पास पर्याप्त बैड, लेकिन ऑक्सीजन पहुंच के लिए टैंकरों की कमी

News Chakra May 2, 2021
oxygen

ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा प्रदेश, केन्द्र से मांगी मदद

oxygen की कमी के चलते कोटपूतली में वेंटिलेंटर की उपयोगिता शून्य

oxygen


न्यूज चक्र, कोटपूतली। कोरोना महामारी की स्थिति को प्रदेश के चिकित्सा मंत्री के इस बयान से समझा जा सकता है कि ‘ राजस्थान ऑक्सीजन की कमी के साथ ही विभिन्न सुदूर स्थानों से ऑक्सीजन उठाव को लेकर टैंकरों की कमी और अन्य परेशानियों से जूझ रहा है, लेकिन राजस्थान ने किसी भी राज्य के टैंकरों को प्रदेश में रोकने का प्रयास नहीं किया है। आपको बता दें कि रविवार शाम 6 बजे तक चिकित्सा विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 7 जिलों में ऑक्सीजन बैड की उपलब्धता खत्म हो गई थी। वहीं 10 जिलों में ऑक्सीजन वाले आईसीयू बैड की उपलब्धता खत्म हो चुकी थी। यहां तक कि 17 जिलों की अस्पतालों में बिना ऑक्सीजन वाले बैड की उपलब्धता भी खत्म हो चुकी थी। लेकिन इन सबके बीच प्रदेश की अस्पतालों में 6120 सामान्य बैड, 1666 ऑक्सीजन वाले बैड, 234 आईसीयू बैड बिना वेंटिलेटर के और 131 आईसीयू बैड वेंटिलेटर व्यवस्था के साथ उपलब्ध हैं।

oxygen


प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा है कि राज्य के पास ऑक्सीजन के उठाव के लिए मात्र 23 टैंकर ही उपलब्ध हैं। चिकित्सा मंत्री ने कहा है कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष जो तथ्य प्रस्तुत किए हैं, उसके मुताबिक देश में 2416 क्रयोजेनिक टैंकर उपलब्ध हैं। इनमें से राजस्थान के पास उपलब्ध टैंकरों की संख्या मात्र 25 ही हैं, इनमें भी केवल 23 ही क्रियाशील हैं। इस हिसाब से राजस्थान के पास देश के कुल टैंकरों का केवल एक प्रतिशत ही उपलब्ध है। प्रदेश में एक्टिव केसेज की संख्या को देखते हुए, बर्नपुर, कलिंगनगर, जामनगर, पानीपत एवं भिवाड़ी जैसे सुदूर स्थानों से प्रतिदिन लगातार ऑक्सीजन परिवहन के लिए राजस्थान को तत्काल कम से कम 54 अतिरिक्त टैंकरों की आवश्यकता है।

कोटपूतली जिला अस्पताल की फूलने लगी सांस

इधर कोटपूतली में भी ऑक्सीजन को लेकर हालात विचारणीय बने हुए हैं। अस्पताल के पीएमओ डाॅ. अश्विनी गोयल ने बताया है कि मरीजों के दवाब को देखते हुए 30 oxygen सिलेण्डरों की आवश्यकता है, जबकि अभी 10-11 सिलेण्डर ही उपलब्ध हो पा रहे हैं।
हमने आपको यह आंकड़े और यह खबर इसलिए दिखाई, ताकि आप यह समझ सकें कि कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए हमें घर पर ही रहना जरूरी है। क्योंकि सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों की भीड़ बढ़ रही है। और जैसा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना को अस्पताल में नहीं, घर पर रहकर ही जीता जा सकता है। इसलिए सरकार द्वारा जारी कोरोना गाईडलाइन का पालन करें। मास्क लगाकर रखें, स्वस्थ रहें।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ब्रेकिंग: पावटा एसबीआई बैंक में लगी आग, कोटपूतली से दमकल पहुंची मौके पर
Next: आज के समाचारों का न्यूज चक्र

Related Stories

IMG-20260205-WA0024.jpg
  • Rajasthan News
  • Shahpura

सीसीटीवी में कैद हुई शाहपुरा की दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

Mahesh Kotputli February 5, 2026 0
image_editor_output_image-564797882-17693297320826719968203204416484.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली हाईवे पर हादसा : कारों की आमने-सामने की टक्कर, दो की मौत

Vikas Verma January 25, 2026 0
image_editor_output_image2113645018-17691592039664578522931771980581.jpg
  • Kotputli

बहरोड दहमी पुलिया पर हादसा : एलपीजी से भरा टैंकर ट्रेलर से टकराया, केबिन में फंसा ड्राइवर

Vikas Verma January 23, 2026 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image1050228368-17709971220584933030620697818213.jpg
  • Top news

पावटा में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग, छात्रों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia February 13, 2026 0
image_editor_output_image-405436037-17709578827317747845595085979646.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय में रावत एचपी गैस एजेंसी का नया ऑफिस शुरू

Rajesh Kumar Hadia February 13, 2026 0
image_editor_output_image-63755350-17709570622723723447565919224491.jpg
  • Top news

पावटा तहसील में श्रवण सिंह अध्यक्ष एवं धर्मवीर सिंह महामंत्री नियुक्त

Rajesh Kumar Hadia February 13, 2026 0
image_editor_output_image-1708286105-17709191027901910627816524900761.jpg
  • Top news

राजस्थान प्रदेशभर में कर्मचारियों का उग्र विरोध, 41 जिलों में बजट प्रतियों की होली जलाई

Rajesh Kumar Hadia February 12, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.