Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Jaipur
  • Rajasthan: चित्तौड़गढ़ में ‘सावरकर साहित्य सम्मेलन’ एक और दो अप्रैल को, देशभर से एक हजार प्रतिभागी होंगे शामिल
  • Jaipur
  • Rajasthan News

Rajasthan: चित्तौड़गढ़ में ‘सावरकर साहित्य सम्मेलन’ एक और दो अप्रैल को, देशभर से एक हजार प्रतिभागी होंगे शामिल

News Chakra March 20, 2023
Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में 'सावरकर साहित्य सम्मेलन' एक और दो अप्रैल को,

न्यूज़ चक्र। वीर सावरकर ने सिर्फ महाराष्ट्र में ही नहीं बल्कि पूरे देश में विचारों में परिवर्तन लाए थे। सावरकर साहित्य सम्मेलन को लेकर जयपुर में हुई प्रेस वार्ता में वीर सावरकर संस्थान के राष्ट्रीय सचिव और महाराष्ट्र राज्य खादी और ग्रामोद्योग के अध्यक्ष रविंद्र साठे ने यह बात कही। सावरकर दर्शन प्रतिष्ठान की ओर से चित्तौड़गढ़ जिले में एक और दो अप्रैल को सावरकर साहित्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

रविंद्र साठे ने कहा कि सावरकर साहित्य सम्मेलन देश में विभिन्न स्थानों पर पूर्व में आयोजित हो चुके हैं, इसी क्रम में राजस्थान में पहली बार चित्तौड़गढ़ में सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इस दो दिवसीय सम्मेलन में मुख्य सूत्र सावरकर के विचारों की प्रासंगिकता रहेगी।

समापन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे़ मुख्य अतिथि रहेंगे

एक अप्रैल को उद्घाटन सत्र में सावरकर के विचारों के अभ्यासक, चिंतक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ मुख्य अतिथि होंगे।

सम्मेलन का समापन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे़ मुख्य अतिथि रहेंगे। उद्घाटन और समापन सत्र के अलावा इस सम्मेलन में मुख्य रूप से चार विषयों पर चर्चा की जाएगी। वीर सावरकर की दूरदर्शिता, वीर सावरकर प्रेरित सामाजिक क्रांति, वीर सावरकर का इतिहास विषयक दृष्टिकोण, वीर सावरकर की सुरक्षा विमुख विदेश नीति। कार्यक्रम का दो अप्रैल की शाम को 4:30 बजे समापन सत्र होगा।

सावरकर के पौत्र रणजीत सावरकर भी होंगे शामिल

सम्मेलन अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने बताया इन सभी कार्यक्रम के तहत मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक जे. नंद कुमार, डॉ. अशोक मोडक, पद्मश्री भिखू ईधाते, वरिष्ठ पत्रकार नितिन गोखले, दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर भारतीय छिब्बर, राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री और मौजूदा बीजेपी विधायक वासुदेव देवनानी, वीर सावरकर के पौत्र रणजीत सावरकर, लेखक डॉ. शांतनु गुप्ता, डॉक्टर संजीव तिवारी और संस्थान से जुड़े अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, विधायक नरपत सिंह राजवी प्रेस वार्ता में रहे मौजूद

चित्तौड़गढ़ में होने वाले दो दिवसीय सावरकर साहित्य सम्मेलन को लेकर जयपुर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चित्तौड़गढ़ से बीजेपी सांसद सीपी जोशी, बीजेपी विधायक नरपत सिंह राजवी, सावरकर दर्शन प्रतिष्ठान की राजस्थान संयोजिका विजय पारीक, सम्मेलन अध्यक्ष अनिल सिसोदिया, राजेश भट्ट, गोपाल चरण बनेड़ा, सह संयोजक राघव गर्ग मौजूद रहे।

न्यूज सोर्स : अमर उजाला डिजिटल

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली – बहरोड़ को मिलाकर नया जिला, कितना होगा ‘ जिला क्षेत्र’
Next: कोटपूतली समेत दिल्ली तक महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर दौड़े लोग

Related Stories

IMG-20260205-WA0024.jpg
  • Rajasthan News
  • Shahpura

सीसीटीवी में कैद हुई शाहपुरा की दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

Mahesh Kotputli February 5, 2026 0
img-20260120-wa00073352267853371205700.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

नारेहड़ा में लापरवाही का गड्ढाराज, खुले गड्ढे बने जानलेवा—जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से बढ़ा आक्रोश

Mahesh Kotputli January 20, 2026 0
image_editor_output_image-709958312-17675229098867838469147322293304.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News
  • Top news

डिस्कॉम चेयरमैन : कर्मचारियों के बीच पहुंची, सवाल- जवाब में हुआ मंथन

Vikas Verma January 4, 2026 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image1050228368-17709971220584933030620697818213.jpg
  • Top news

पावटा में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग, छात्रों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia February 13, 2026 0
image_editor_output_image-405436037-17709578827317747845595085979646.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय में रावत एचपी गैस एजेंसी का नया ऑफिस शुरू

Rajesh Kumar Hadia February 13, 2026 0
image_editor_output_image-63755350-17709570622723723447565919224491.jpg
  • Top news

पावटा तहसील में श्रवण सिंह अध्यक्ष एवं धर्मवीर सिंह महामंत्री नियुक्त

Rajesh Kumar Hadia February 13, 2026 0
image_editor_output_image-1708286105-17709191027901910627816524900761.jpg
  • Top news

राजस्थान प्रदेशभर में कर्मचारियों का उग्र विरोध, 41 जिलों में बजट प्रतियों की होली जलाई

Rajesh Kumar Hadia February 12, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.