Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Entertainment
  • Filmi Duniya
  • Ram Setu Box Office : सिनेमाघरों में राम सेतु, बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाल !
  • Filmi Duniya

Ram Setu Box Office : सिनेमाघरों में राम सेतु, बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाल !

News Chakra October 26, 2022
images (2)

Ram Setu Box Office Collection: हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेडेट फिल्म राम सेतु (Ram Setu) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. दिवाली के मौके पर रिलीज हुई राम सेतु के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर हर किसी की नजर है. ऐसे में हम आपको राम सेतु के ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी देने जा रहे हैं.

ओपनिंग डे पर राम सेतु ने की इतनी कमाई

इस साल की चौथी फिल्म देने वाले सुपरस्टार अक्षय कुमार को राम सेतु से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं. बॉक्स इंडिया की रिपोर्ट की माने तो राम सेतु ने रिलीज के पहले दिन शानदार कमाई की है. खबर के मुताबिक अक्षय की राम सेतु ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. फेस्टिव सीजन में राम सेतु की ये इनकम काबिले तारीफ है. आने वाले छुट्टी के दिनों में राम सेतु के कलेक्शन में काफी इजाफा देखने को मिल सकता है. दूसरी ओर सोशल मीडिया पर राम सेतु फिल्म की काफ़ी सराहना की जा रही है. फैंस इस फिल्म के अक्षय की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक आंक रहे हैं. वहीं तमाम फिल्म समीक्षक भी राम सेतु को मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

बच्चन पांडे और सम्राट पृथ्वीराज से आगे निकली राम सेतु

बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की राम सेतु ने इस साल रिलीज़ हुईं उनकी दो फ़िल्में बच्चन पांडे और सम्राट पृथ्वीराज को पीछे छोड़ दिया है. जहां एक तरफ बच्चन पांडे ने रिलीज़ के पहले दिन 13 करोड़ और सम्राट पृथ्वीराज ने 10 से ज़्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. वही दूसरी ओर राम सेतु 15 करोड़ के आंकड़े के साथ आगे निकल गई है. हालांकि बच्चन पांडे और सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं थी. ऐसे में देखना ये कि राम सेतु (Ram Setu) क्या कमाल करती है.
यह भी पढ़ें- दिवाली के दिन यहां महिलाएं श्मशान घाट जाती है..

source

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Rajasthan : दिवाली पर पुरानी रंजिश में बदमाशों ने काट डाला लड़की का कंधा, पुलिस को आरोपियों की तलाश
Next: RAJASTHAN : 344 आवासीय विद्यालयों में स्थापित होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, सीएम ने दी मंजूरी

Related Stories

screenshot_2025-04-09-09-33-56-09_1cdbe7dded7ec259ed1024b4ff1ae8db9029583522858190805.jpg
  • Filmi Duniya
  • Neemrana
  • Rajasthan News

मनदीप खरेरा का धमाकेदार आगाज: ‘भीम जी गाथा अमर रहेगी’ गीत से बाबा साहेब को श्रद्धांजलि

R C Jalasiya April 9, 2025 0
image_editor_output_image-2121714479-17410874171993052441621914710114.jpg
  • bollywood
  • Entertainment
  • Filmi Duniya

विक्रम भट्ट की ‘तुमको मेरी कसम’: प्रेम, विरासत और कानूनी लड़ाई की रोमांचक गाथा

News Chakra March 4, 2025
ranveer-singh-alia-bhatt-bts-tum-kya-mile.jpg
  • bollywood
  • Filmi Duniya

तुम क्या मिले गाने से आलिया भट्ट और रणवीर सिंह का बीटीएस मजेदार लग रहा है

News Chakra July 9, 2023
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1272121424-17744960747333417210674087276498.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में खाकी पर लगा दाग: यू-ट्यूबर को फंसाकर वसूली का मामला, SHO समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

Rajesh Kumar Hadia March 26, 2026
image_editor_output_image-1082552654-17744571970597199506894430694500.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कृषक साथी योजना से दो परिवारों को संबल, 2-2 लाख की सहायता स्वीकृत

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
image_editor_output_image-1403778975-1774437842159652858421538820995.jpg
  • Top news

पावटा के प्रागपुरा जीएसएस को राज्य स्तरीय सम्मान, सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिली पहचान

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
image_editor_output_image-30209236-17743789327123113776049148530612.jpg
  • Top news

बहरोड़ में नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.