
न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। नेशनल हाईवे पर पनियाला थाना पुलिस के चार जवान बाल- बाल बच गए। यहां तेज गति से आ रही एक राजस्थान रोडवेज की बस ने हाईवे किनारे खड़ी पनियाला थाना पुलिस की जीप को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि जीप में कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। सभी पुलिसकर्मी यहां हाईवे पर पलटे एक सीमेंट के ट्रोले को क्रेन की सहायता से हटवाने में जुटे हुए थे।
पनियाला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह सीमेंट से भरा एक मिनि ट्रोला यहां सोतानाला पुलिया के समीप बीच डिवाइडर पर पलट गया था। जिसे पनियाला थाना पुलिस के जवान क्रेन की सहायता से हटवा रहे थे। इसी दौरान राजस्थान रोडवेज की एक बस ने पुलिस जीप को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में जीप क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन गनीमत रही कि पुलिसकर्मियों का बचाव हो गया। हादसे के बाद एक बार तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया, लेकिन सब कुछ सकुशल होने की सूचना पर सब ने राहत की सांस ली।

Note : अपडेट समाचारों के लिए वेबसाइट को सब्सक्राइब जरूर करें।
- पावटा कस्बे में पुलवामा के शहीदों की स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 55 यूनिट रक्त संग्रहित
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले के आसपुरा में ग्राम पंचायत का विधिवत शुभारंभ
- पावटा क्षेत्र महाशिवरात्रि पर हुआ शिवमय: मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
- पावटा घंटाघर चौक पर पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, शहीदों को किया नमन
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सुन्दपुरा में पुलवामा हमले की बरसी पर 101 यूनिट रक्तदान



