Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बीट कांस्टेबल व आसूचना कर्मी निलंबित, बनाड़ी बांध से मशीनें-डम्पर जब्त
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बीट कांस्टेबल व आसूचना कर्मी निलंबित, बनाड़ी बांध से मशीनें-डम्पर जब्त

Rajesh Kumar Hadia March 11, 2026

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अवैध बजरी खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रागपुरा थाना क्षेत्र के बीट कांस्टेबल शीशराम यादव और आसूचना अधिकारी रितेश चौधरी को निलंबित कर दिया है। दोनों पर अवैध खनन की गतिविधियों की सूचना समय पर उच्च अधिकारियों तक नहीं पहुंचाने और लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं। मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बीट कांस्टेबल व आसूचना कर्मी निलंबित, बनाड़ी बांध से मशीनें-डम्पर जब्त

जानकारी के अनुसार, प्रागपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरा स्थित बनाड़ी बांध इलाके में लंबे समय से अवैध बजरी खनन की गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के तहत जिला पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में दबिश दी।

जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई (आईपीएस) के निर्देशन और एएसपी नाजिम अली खान के सुपरविजन में चार थानों की पुलिस और माइनिंग विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान मौके से 5 पोकलेन (एक्सकेवेटर) मशीनें और 4 डम्पर खनन कार्य में लगे मिले। हालांकि पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही चालक और खनन माफिया बजरी खाली कर मौके से फरार हो गए।

कार्रवाई के बाद खनन विभाग ने क्षेत्र में बने गहरे गड्डों (पिट) की माप की, जिसमें एक गड्डा करीब 18 मीटर लंबा और 9 मीटर गहरा पाया गया। विभाग ने पांच अलग-अलग स्थानों पर अवैध खनन के मामलों में 20 लाख रुपये से अधिक की शास्ति (पेनल्टी) निर्धारित की है, जबकि जब्त डम्परों पर भी एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

प्रारंभिक जांच में सूचना लीक होने की आशंका सामने आने पर पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाते हुए बीट कांस्टेबल और आसूचना कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके अलावा प्रागपुरा थानाधिकारी भजनाराम के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है तथा डीएसपी विराटनगर उमेश निठारवाल से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

खनन विभाग के सहायक खनिज अभियंता अमीचंद दुहारिया ने बताया कि बनाड़ी बांध जैसे संवेदनशील क्षेत्र की निगरानी के लिए पहले चार होमगार्ड तैनात थे, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण वर्तमान में केवल एक गार्ड ही ड्यूटी पर है। विभाग ने पिछले एक वर्ष में अवैध खनन के मामलों में 28 एफआईआर दर्ज कर करीब 40 लाख रुपये की वसूली भी की है।

पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पावटा के उपेन्द्र भारद्वाज को पीएचडी की उपाधि, आयुर्वेद में किया महत्वपूर्ण शोध
Next: कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में सड़क पर जलभराव व कीचड़ से लोगों की बढ़ी परेशानी

Related Stories

image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image829177653-17773958479686254107300460141883.jpg
  • Top news

बानसूर पुलिस की तत्परता: बिछड़ा मासूम कुछ घंटों में परिवार से मिला

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
image_editor_output_image1043042374-17773951634362184541374945958357.jpg
  • Top news

राजस्थान : अभावों में जी रहा मेहनतकश वर्ग आज भी हाशिए पर

Rajesh Kumar Hadia April 28, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.